PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

मंदिर पर हुआ बड़ा आतंकी हमला, 8 लोगों की हुई मौत, 10 से ज्यादा लोग हुए घायल,

israel gun attack least 8 killed 10 injured jerusalem deadly terror attack palestine Big News PTB Big Breaking

PTB Big न्यूज़ इजराइल : इजरायल और फिलिस्तीन के बीच तनाव बहुत बढ़ गया है / यरुशलम (Jerusalem) में एक यहूदी पूजाघर में गोलीबारी हुई है, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं / इजरायल ने इसे आतंकी हमला (Israel Terror Attack) करार दिया है / मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आतंकियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसके बाद सुरक्षाबल तुरंत अलर्ट हो गए / सुरक्षाबलों के मुताबिक हमलावर को मौके पर ही ढेर कर दिया गया है /

इज़राइल के विदेश मंत्रालय (Israel Foreign Ministry) ने एक बयान में कहा कि शुक्रवार (27 जनवरी) को यरुशलम में एक यहूदी पूजास्थल में एक घातक आतंकवादी हमले में कम से कम 8 लोग मारे गए हैं / सुरक्षाबलों का कहना है कि आतंकवादी कार से पूर्वी यरुशलम के उत्तरी हिस्से में एक यहूदी पूजा घर के रूप में इस्तेमाल की जाने वाली इमारत के पास पहुंचा और फिर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी /

आनन-फानन में सुरक्षाबलों ने शहर में मोर्चा संभाला और हमले के थोड़ी ही देर बाद फायरिंग करने वाले बंदूकधारी को ढेर कर दिया गया/ घायलों में 70 साल की एक महिला, 20 साल के एक युवक और 14 साल के एक लड़के की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है / घायलों को हदासाह माउंट स्कोपस अस्पताल ले जाया गया है /

जानकारी के मुताबिक ये घटना गुरुवार को जेनिन के शरणार्थी शिविर में घातक संघर्ष के बाद हुई, जिसमें एक बुजुर्ग महिला सहित नौ फिलिस्तीनियों को इजरायली फोर्स ने मार दिया था / सीएनएन के मुताबिक, वेस्ट बैंक शहर में हुए संघर्ष में इस साल इजरायली सेना की ओर से मारे गए फिलीस्तीनियों की कुल संख्या 29 हो गई है /

इसके अलावा इजरायल ने गाजा के आतंकवादियों के रॉकेट हमलों के जवाब में सेंट्रल गाजा पट्टी में भारी बमबारी शुरू की, इज़राइल रक्षा बल (आईडीएफ) ने कहा कि उन्होंने बॉटम ऑफ फॉर्म को निशाना बनाया / यह एक भूमिगत जगह है, जहां शरणार्थी शिविर में रॉकेट बनाए जाते हैं / द टाइम्स ऑफ इज़रायल के मुताबिक आईडीएफ ने एक बयान में कहा कि इस हमले से हमास के हथियार बनाने के प्रयासों को काफी नुकसान होगा /

Latest News