PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

पंजाब में फिर हुई बड़ी वारदात, युवक ने कार सवार को मारी गोली, फैली सनसनी,

big incident late night young man shot the car rider Firing in Dera bassi

PTB Crime न्यूज़ डेराबस्सी : डेराबस्सी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है / जहां नगर परिषद अंतर्गत मुबारकपुर में शुक्रवार की देर रात एक मोटरसाइकिल सवार ने कार सवार एक युवक की गोली मार दी / गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे डेराबस्सी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया /

मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय पुलिस ने गोली चलाने वाले युवक को भी गिरफ्तार कर लिया है / घटना के दौरान घायल हुए युवक की पहचान मुबारकपुर के योगेश (25) पुत्र जंग बहादुर के रूप में हुई है / उसे मुबारकपुर से सेक्टर-32 अस्पताल रेफर कर दिया गया है /

जानकारी के मुताबिक यह घटना बीती रात करीब 11 बजकर 15 मिनट पर हुई / मुबारकपुर में योगेश कार में बैठी था तभी एक मोटरसाइकिल सवार ने आकर उसे गोली मार दी। गोली योगेश के सीने की पसलियों में लगी और वह लहूलुहान हो गया, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया / बताया जा रहा है कि कुछ समय बाद योगेश की शादी है,

जिससे उसके घरवाले न केवल पुलिस कार्रवाई से बच रहे हैं, बल्कि घायल योगेश की फोटो लेने की इजाजत देने पर भी आपत्ति जता रहे हैं / गोली लगने का कारण क्या है, इस पर घायलों के परिजन कार्रवाई नहीं करना चाहते हैं / पुलिस अभी तक किसी पुख्ता कारण पर नहीं पहुंच सकी है / फिलहाल मामले की जांच की जा रही है /

Latest News