PTB City न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : वार्ड नंबर 7 जोकि जालंधर सेंट्रल में पड़ता है और इस वार्ड की समस्याएं किसी से छुपी नहीं हैं। इस बात PTB News कई बार आपको रु-ब-रु करवा चूका है। जहां कभी सीवरेज ब्लॉकेज की समस्या, कभी सीवरेज टूटने की समस्या और साथ ही हल्की बारिश से भी वार्ड नंबर 7 की तरफ जाने वाले सड़क मार्ग पर रुकने वाले पानी की समस्या, जिसको लेकर पहले कांग्रेस सरकार और अब आप सरकार के सेंट्रल हल्के से विधायक रमन अरोड़ा तक पीटीबी न्यूज़ जनता की आवाज़ पहंचने का काम लगातार करता आ रहा है।
जल्द पढ़ेंगे, किस वार्ड में आप पार्टी के दो नेता, जो ठोक रहे हैं एक ही पार्टी से पार्षद पद के उम्मीदवार की दावेदारी…..
बीते दिनों वार्ड नंबर 7 में लगे जनता दरबार के बावजूद वार्ड में कहीं न कहीं कोई ना कोई समस्या जनता को बीते कई वर्षों से आती रही है और ऐसे में जनता के कामों को पूरा करने के वादों के साथ सता में आई आप सरकार के मौजूदा दिग्गज नेता पिछले 10 महीनों से यही कह रहे हैं कि उनके काम जल्दी शुरू होंगे, लेकिन अब निगम चुनाव सर पर हैं और ऊपर से सभी पार्षदों का जहां बीते 24 जनवरी को कार्यकाल भी समाप्त हो गया है तो जनता किसके पास अपने वार्ड कि समस्या लेकर जाये।

आपको यह भी बता दें कि वार्ड नंबर 7 में सेंट्रल हल्के से विधायक रमन अरोड़ा ने जो इंचार्ज वार्ड में नियुक्त किये हैं, उनसे जनता के काम करवा पाना एक टेढ़ी खीर साबित हो रहा है, इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि न तो सेन्ट्रल हल्के से विधायक रमन अरोड़ा के पास कोई इस समय सरकारी ग्रांट है और ना ही निगम के पास पैसे, ऐसे में जहां सड़कें टूटी हैं, वहां पानी भरा हुआ है, कहीं सीवरेज टुटा हुआ है और ऐसे में वहां किसी हादसे का होना आम जनता के लिए मुसीबत बना हुआ है।
यही हाल वार्ड नंबर 7 में जाने वाली सड़क का इस समय हुआ पड़ा है, जिसे देखकर लगता है की लोग सड़क से नहीं बल्कि किसी झील से होकर निकल रहे हों और ऊपर से सड़क पर बने गड्ढे किसी बड़े हादसे को कब न्यौता दे जाएँ यह और भी बड़ा सवाल है। अब देखना यह होगा की वार्ड नंबर 7 की जनता के लिए बनी सड़क पर पानी भराव की समस्या का हल आप के सेंट्रल हल्के के दिग्गज नेता अपने वार्ड इंचार्जों के हक़ में जोकि निगम चुनावों के लिए अपनी वार्ड से दावेदारी ठोक रहे हैं के लिए जनता की इस परेशानी का हल कब तक करवाने में सफल होते हैं।

































