PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

जालंधर से बड़ी ख़बर, पैलेस में काम करने वाले 4 युवकों ने बनाया एक युवक को अपनी हवस का शिकार, फैली सनसनी,

raped jalandhar palace four youngs before rape given intoxication pills 47 year man jandusinga road palace police registered case

PTB Big न्यूज़ जालंधर : पंजाब के जालंधर के रामामंडी से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां रामामंडी से जंडूसिंघा को जाने वाले मार्ग पर पड़ते एक पैलेस में कुकर्म का मामला सामने आया है। पैलेस में काम करने वाले चार युवकों ने सभी हदें पार करते हुए हिमाचल के एक अधेड़ उम्र व्यक्ति को अपनी हवस शिकार बना डाला। पुलिस थाना रामामंडी ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जिस व्यक्ति से कुकर्म हुआ वह हिमाचल प्रदेश का रहने वाला है। वह पहले चंडीगढ़ के पास किसी रेस्टोरेंट में कुकिंग काम करता था। जालंधर के पैलेस में उसे ज्यादा पैसों का ऑफर मिला तो वह यहां पर चला आया। पैलेस में अभी उसे आए हुए चार दिन ही हुए थे। वह फिलहाल पैलेस में ही रह रहा था।

47 साल के व्यक्ति ने अपनी शिकायत में कहा है कि पैलेस में शादी का कार्यक्रम था। वह निपटाने के बाद रात को सोया हुआ था। उसके पास पैलेस में काम करने वाले चार युवक आए उसे उठा दिया। इसके बाद वह उससे जबरदस्ती करने लगे। चारों युवक शराब के नशे में पूरी तरह से धुत थे। वह उसे पकड़ कर पैलेस की चौथी मंजिल पर ले गए।

वहां पर जाकर वह उसे नीचे फेंकने लगे, उसकी पिटाई की। इसके बाद उन्होंने उसके कपड़े उतार दिए। उसे जबरदस्ती कोई नशीली गोली खिलााई। गोली खाने के बाद वह बेहोश हो गया। इसके बाज चारों युवकों ने उसके साथ कुकर्म किया। अधेड़ उम्र व्यक्ति ने कहा कि उसे जब होश आया तो वह नंगा पड़ा था। पैलेस से भाग कर उसने किसी कपड़े मांगे और थाने पहुंचा।

पुलिस थाना रामामंडी के एएसआई सोमनाथ का कहना है कि थाने में सुबह-सुबह एक व्यक्ति शिकायत देने के लिए आया था। उसे मेडिकल के लिए सिविल अस्पताल में भेजा था। अधेड़ उम्र व्यक्ति की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद जांच की जाएगी। जो भी दोषी हैं उन्हें मामला दर्ज करने के बाद गिरफ्तार किया जाएगा।

Latest News