PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

Ram Rahim की SGPC का यूटर्न बढ़ा सकता है मुश्किलें, जाने पूरा मामला,

states punjab hearing against ram rahim parole high court today sgpc has filed petition Big News Breaking News

PTB Big न्यूज़ दिल्ली : डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के खिलाफ शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में दाखिल याचिका पर आज सुनवाई होने वाली है। SGPC सदस्य बीएस सियालका ने राम रहीम की 40 दिन की पैरोल के खिलाफ याचिका लगाई थी। इस याचिका में पैरोल के लिए जारी 20 जनवरी 2023 के आदेश को रद्द करने की मांग की गई है।

SGPC ने इससे पहले भी याचिका लगाई थी, लेकिन तकनीकी खामियों के चलते उसे वापस ले लिया गया था जिसके बाद दोबारा याचिका लगाई गई थी। SGPC द्वारा लगाई गई याचिका में कहा गया है कि हरियाणा सरकार ने राम रहीम को 40 दिन का पैरोल देकर सीधे-सीधे नियमों का उल्लंघन किया है। डेरा प्रमुख पर यौन शोषण, हत्या के अलावा पंजाब में भी कई संगीन धाराओं में मामले दर्ज है। उसके बावजूद उसे बार-बार पैरोल दी जा रही है।

SGPC सदस्य बीएस सियालका ने अपनी याचिका में राम रहीम पर गुरु ग्रंथ साहिब जी का अपमान करने का भी आरोप लगाया है। याचिका में कहा गया है कि राम रहीम की वजह से ही सिखों और उनके अनुयायियों के बीच कई बार विवाद हुए है। विवाद इतने बढ़े भी है कि विरोध प्रदर्शनों के दौरान सड़कें जाम की गई, रेल पटरियों पर धरना प्रदर्शन किया गया।

SGPC सदस्य बीएस सियालका ने अपनी याचिका में कहा है कि डेरा प्रमुख राम रहीम को पैरोल देने से सिखों की भावनाएं आहत हुई है और पंजाब की शांति के लिए खतरा पैदा हो गया है। याचिका में कोर्ट से मांग की गई है कि जब तक याचिका कोर्ट में विचाराधीन है तब तक राम रहीम की पैरोल रद्द कर उसे जेल भेजा जाए। इस याचिका में हरियाणा के मुख्य सचिव, गृह सचिव, सुनारिया जेल अधीक्षक और रोहतक के डीसी और डेरा प्रमुख राम रहीम को प्रतिवादी बनाया गया है।

Latest News