PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਸਮੈਸਟਰ ਚੌਥਾ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की B.P.E.S. I की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया, एलपीयू में पढ़ने वाले 58 भारतीय खिलाड़ी जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 में 15 खेलों में भारत क... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह एवं विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 का भव... पंजाब में कारोबारी ने फ्री iPhone के लिए 10 महिलाओं के नाम निकाला ड्रॉ, मिलेगा आईफोन-17 साबुन-शैम्पू-टूथपेस्ट वेज हो या नॉनवेज? केंद्र सरकार ने बदल दिए नियम, अब ऐसे होगा खुलासा GNA University ने “आभार 2026” – अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह का आयोजन कर शिक्षकों को किया सम्म... कुल्लू में हुआ बड़ा हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत, 1 की हालत नाजुक कनाडा में पढ़ाई पूरी कर चुके विद्यार्थियों के लिए उम्मीद की नई किरण बना RS Global CM ने किया बड़ा ऐलान, विधवाओं के बच्चों को 27 साल तक मिलेंगे 1000 रुपए प्रतिमाह

फिर टुटा मेले के दौरान झूला, मची अफरा-तफरी, कई महिलाएं और बच्चे हुए गंभीर रूप से घायल,

chaos breaking swing ongoing london bridge fair haryana many women and children were injured Big News Breaking

PTB Sad न्यूज़ हरियाणा : हरियाणा के रेवाड़ी से एक दुखद ख़बर सामने आ रही है। जहां के अधीन पड़ते जिला सचिवालय के साथ स्टे हुडा ग्राउंड में चल रहे लंदन ब्रिज मेले में झूला टूटने की ख़बर से हड़कंप मच गया। इस हादसे में कई महिलाएं और बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला प्रशासन की नाक तले चल रहे ट्रेड फेयर में झूला टूटने की घटना से मेले में सुरक्षा इंतजामों की पोल खुल गई।

मिली जानकारी के अनुसार सभी घायलों को पास के प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया। एक महिला और उसकी बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई थी। हुडा ग्राउंड जिला सचिवालय के पास स्थित है। इस ग्राउंड में एक लंदन ब्रिज नाम से ट्रेड फेयर चल रहा है। इस मेले में चल रहे बड़े झूले में काफी लोग बैठकर आनंद ले रहे थे। बताया गया है कि झूले पर बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे बैठे हुए थे।

अचानक झूले का ऊंचाई की तरफ जा चुका एक स्टेप टूट गया। काफी ऊंचाई पर टूटने के बाद जमीन पर गिर गया। इस स्टेप पर संघी का बास निवासी सीमा देवी, उसकी 12 वर्षीय बेटी मुस्कान और 7 वर्षीय बेटी परिणीति बैठी हुई थी। जैसे ही यह स्टेप ऊंचाई से टूटकर गिरा तो साइड में एक अन्य स्टेप पर बैठे ढालियावास निवासी राकेश को भी चोट लग गई। झूला टूटने की घटना के बाद मेले में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।

तीनों मां बेटियों को मातृका अस्पताल ले जाया गया, जहां सीमा और मुस्कान की हालत गंभीर बनी हुई थी। सूचना मिलने के बाद थाना मॉडल टाउन पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार झूले की मजबूती को लेकर मेला प्रबंधन की ओर से पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए थे। झूले का स्टेप टूटना अपने आप में बड़ी घटना माना जा रहा है।

गनीमत यह रही कि स्टेप टूटने के बाद अन्य स्टेप पर नहीं गिरा, नहीं तो इससे बड़ा हादसा भी हो सकता था। मेले का लुत्फ उठाने के लिए कुछ अधिकारी भी अपने बच्चों के साथ शिरकत करते हुए नजर आते हैं, लेकिन इसके बावजूद अधिकारियों ने मेले के सुरक्षा इंतजामों को लेकर प्रबंधन को कोई निर्देश देना जरूरी नहीं समझा।

Latest News