PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

सेंट सोल्जर ग्रुप ने “सांझां प्यार दियां” चैरिटी शो में की 8 लाख चैरिटी,

St Soldier Group donated 8 lakhs in charity show Saanjhan Pyaar Diyan Jalandhar

फाउंडेशन डे पर तेजी बाजवा ने अपने गीतों से बंधा समय,

पीटीबी न्यूज़ शिक्षा 18.02.2023 जालंधर : सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स द्वारा पिंगलाघर, अंध विद्यालय, अपाहिज आश्रम, कुष्ट आश्रम, नारी निकेतन, यूनिक होम, थैलासीमिया, सहारा सेवा समिति, 1313 कमेटी के बच्चों, बुजुर्गों की आर्थिक रूप शिक्षा, मैडिकल, शादियाँ, खाने-पीने में मदद करने के लिए अपने फाउंडेशन डे के अवसर पर दसवें चैरिटी शो का आयोजन किया गया और 8 लाख की सहायता राशि दी गई।

St Soldier Group donated 8 lakhs in charity show Saanjhan Pyaar Diyan Jalandhar
सेंट सोल्जर ग्रुप ने “सांझां प्यार दियां” चैरिटी शो में की 8 लाख चैरिटी,

यह चैरिटी शो सेंट सोल्जर कैंपस जालंधर-अमृतसर बाईपास के पास में करवाया गया जिसमें होटल रमाडा, होटल डेज, होटल डेज इन हॉस्पिटैलिटी पार्टनर रहे। इस अवसर पर सेंट सोल्जर ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा, राजन चोपड़ा, पदमश्री बीबी प्रकाश कौर, कॉमेडियन संदीप पतीला मुख्य अतिथि के रूप से उपस्थित हुए। प्रोग्राम की शुरुयात ज्योति प्रज्वलित करते हुए की गई। इसके अतिरिक्त सभी ने ग्रुप के फाउंडर्स स्व.आर.सी चोपड़ा, स्व.श्रीमती शांता चोपड़ा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए की गई।

प्रोग्राम में सेंट सोल्जर ग्रुप के सभी कॉलेजों और स्कूलों से मैनेजिंग डायरेक्टर्स प्रो.मनहर अरोड़ा, करनल आर.के खन्ना, सभी डायरेक्टर, प्रिंसिपल्स और 3000 से अधिक स्टाफ मेंबर्स शामिल हुए। इस अवसर पर गायक तेजी बाजवा और कारिंदे बैंड ने अपने गीतों से सभी का मनोरंजन किया जिनमें पर सभी स्टाफ मेंबर्स ने खूब डांस किया। इसके साथ सारेगामापा के रनर उप हर्ष सिकंदर ने भी सभी को गीत सुनाया और संदीप पतीला, एंकर सुपरबॉय करन ने सभी का अपनी बातों और कॉमेडी से सभी को खूब हास्या।

चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा ने बताया कि संस्था के सभी स्टाफ मेंबर्स द्वारा अपनी एक-एक दिन की सैलरी को डोनेट कर इस राशि को एकत्रित किया है। उन्होंने राशि पिंगलाघर, अंध विद्यालय, अपाहिज आश्रम, कुष्ट आश्रम, नारी निकेतन, यूनिक होम, होप फॉर लाइफ, सहारा सेवा समिति के इंचार्ज को 7 लाख 50 हज़ार के चैक के रूप भेंट की और 1313 सोसाइटी को 50000 का राशन लेकर दिया। इसे मिलकर अब तक कुल 64 लाख 51 हज़ार की राशि चैरिटी में दी जा चुकी है।

श्रीमती चोपड़ा कहा कि “साँझां प्यार दियां” चैरिटी शो करवाने का मंतव समाज के उन लोगों के साथ प्यार की साँझ कायम करना है जो किसी ना किसी कारण वश अपनों से दूर हैं और ऐसी संस्थाओं का हिस्सा हैं। चाहे वह अपने परिवार से दूर हैं पर फिर भी वह हमारे समाज का ऐसा हिस्सा हैं जिससे हम मुँह नही मोड़ सकते। चाहे इनकी शिक्षा की बात हो, सुख-सुविधाओं की जा फिर मैडिकल की सेंट सोल्जर ने हमेशा इनका हाथ थामा है।

इसके अतिरिक्त सेंट सोल्जर के छात्र अपना हर त्यौहार इन खास बच्चों, बड़ों के साथ मनाते हैं। उल्लेखनीय है कि सेंट सोल्जर द्वारा इस बच्चों को फ्री एजुकेशन, हर माह राशन, फ्री ट्रांसपोर्टेशन दी जा रही है। इसके साथ ही आर्थिक रूप से कमरोज और होनहार योग्य छात्रों के लिए हर वर्ष 1 करोड़ से अधिक मास्टर राज कंवर चोपड़ा स्कालरशिप भी दी जाती है।

Latest News