PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

एचएमवी में पंजाबी फिल्म गोलगप्पे के प्रमोशन हेतु पहुंचे कलाकार,

Star Cast of Punjabi Film ‘Gol Gappe' Visited HMV Collage Jalandhar

पीटीबी न्यूज़ शिक्षा : हंस राज महिला महाविद्यालय में प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन के योग्यात्मक दिशा-निर्देशन अधीन पंजाबी फिल्म गोलगप्पे के प्रमोशन का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर फिल्म के प्रमुख कलाकार बीनू ढिल्लों, नवनीत कौर ढिल्लों, ईहाना ढिल्लों, जी.एन. शर्मा एवं रजत बेदी उपस्थित रहे। उनके साथ उनकी टीम के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

Star Cast of Punjabi Film ‘Gol Gappe' Visited HMV Collage Jalandhar
एचएमवी में पंजाबी फिल्म गोलगप्पे के प्रमोशन हेतु पहुंचे कलाकार,

सर्वप्रथम संस्था ने परम्परानुसार गणमान्य सदस्यों को प्लांटर एवं पंजाबी सभ्याचार की प्रतीक फुलकारी भेंट कर हार्दिक अभिनंदन किया गया। फिल्म के नायक बीनू ढिल्लों ने इस संस्था में आने पर तहे दिल से प्राचार्या डॉ. अजय सरीन का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह एक पारिवारिक फिल्म है जिमसें जीवन के प्रत्येक खट्टेृ-मीठे रंगों,

अहसासों एवं पलों को शामिल किया गया जो कि इस फिल्म को एक सर्वश्रेष्ठ रूप प्रदान करती है। फिल्म की नायिका इहाना ढिल्लों ने कहा कि यह फिल्म हास्य से परिपूर्ण है जो कि सब को देखनी चाहिए। श्री रजत बेदी ने अनुशासनात्मक एवं ऊर्जा से परिपूर्ण संस्था में आकर गर्व महसूस किया। प्राचार्या डॉ. अजय सरीन ने फिल्म टीम को उनकी आगामी फिल्म गोलगप्पे हेतु बधाई दी।

उन्होंने समस्त टीम का संस्था में पहुंचने पर हार्दिक अभिनंदन किया। इसके साथ ही उन्होंने पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की सफलता हेतु शुभकामनाएं दी। समस्त इवेंट का आयोजन फैकल्टी सदस्य श्रीमती उपमा गुप्ता, सुश्री सुकृति, सुपरिटेंडेंटस श्री पंकज ज्योति, श्री लखविंदर सिंह एवं श्री रवि मैनी द्वारा किया गया। समस्त कार्यक्रम में छात्राओं ने गीत, डायलॉग एवं डांस का आनंद लिया।

Latest News