PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पूर्व कांग्रेसी विधायक 5 गांवों के जमीन घोटाले में हुआ नामजद, विदेश भागने के शक पर विजिलेंस ने कसा शिकंजा,

vigilance bureau former mla madan lal jalalpur panchayati land scam shambhu patiala jalalpur fleeing abroad look out notice issued

पीटीबी पोलिटिकल न्यूज़ पटियाला : पंजाब में पटियाला विधानसभा क्षेत्र के घन्नौर के पूर्व विधायक मदन लाल जलालपुरा पर विजिलेंस ने शिकंजा कसा है। जलालपुरा के खिलाफ शंभू ब्लाक के तहत आते 5 गांवों की जमीन घोटाले में नामजद किया गया है। इसी बीच यह भी पता चला है कि जमीन घोटाले में नाम आने के बाद से पूर्व विधायक मदन लाल जलालपुर अंडरग्राउंड हो गए हैं और गिरफ्तारी से बचने के लिए विदेश भागने की फिराक में है।

इसी को देखते हुए विजिलेंस ने जलालपुर के नाम लुक आउट नोटिस जारी कर दिया है। शंभू ब्लाक के तहत आते पांच गांवों अकड़ी, सेहरा, सेहरी, तख्तूमाजरा और पंबरां में अमृतसर-कोलकाता कॉरिडोर के लिए 1104 एकड़ जमीन एक्वायर की गई थी। इस जमीन के लिए 205 करोड़ रुपए की अदायगी हुई थी। इसके अलावा जिन लोगों ने पंचायतों से यह जमीन चकौते पर ली हुई थी उन्हें अलग से 97.8 करोड़ की अदायगी की गई थी।

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने पिछले साल 26 मई को जमीन घोटाले को लेकर पटियाला के रेंज ऑफिस में मामला दर्ज किया था। इस मामले में विजिलेंस ने 34 लोगों जिनमें सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं को नामजद किया था। 34 लोगों के साथ-साथ 10 फर्मों के खिलाफ भी विजिलेंस ने केस दर्ज किया है। जमीन को एक्वायर करने के बाद जो 205 करोड़ रुपए पंचायतों को मिले थे।

उससे वहां पर विकास कार्य करवाए गए। इन विकास कार्यों में ही करोड़ों रुपए का घोटाला हुआ। इस घोटाले में ठेके पर विकास कार्य करने वाली फंसी एक कंपनी ने ही विजिलेंस ब्यूरो के पास अपना बयान दर्ज करवाया था कि उन्होंने कमाए हुए पैसों में से शेयर पूर्व विधायक मदन लाल जलालपुर को दिया था। इससे पहले भी पंजाब विजिलेंस ब्यूरो द्वारा कांग्रेस के कई पूर्व मंत्रियों के घर और

उनकी अन्य जगहों पर सर्च करने सहित इमारतों की पैमाइश की जा चुकी है। विजिलेंस ने कई पूर्व मंत्रियों के खिलाफ केस दर्ज किए हैं तो कई अरेस्ट भी किए जा चुके हैं। इनमें पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा, पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु, पूर्व मंत्री साधू सिंह धर्मसोत और संगत सिंह गिलजियां शामिल हैं। कुछ पूर्व मंत्री फिलहाल जमानत पर बाहर हैं।

Latest News