पीटीबी पोलिटिकल न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब से इस समय की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां आय से अधिक संपत्ति के मामले में कांग्रेस के पूर्व विधायक किकी ढिल्लों के फार्म हाउस पर विजिलेंस ने सुबह के समय दविश दी है। फिलाहल विजीलेंस की टीम जाँच कर रही है ऐसी सुचना मिल रही है। इस दौरान विजिलेंस की टेक्नीकल टीम मौजूद है और गहराई से जांच में जुटी हुई है।
बता दें कि इससे पहले सुंदर शाम अरोड़ा, भारत भूषण भी गिरफ्त में है। ताजा मामला अब मदन जलालपुर को लेकर भी विजिलेंस द्वारा लुक आउट नोटिस जारी किया गया है। जिक्रयोग्य है कि 30 जनवरी को भी किक्की ढिल्लों को फीरदकोट विजिलेंस ब्यूरो दफ्तर में बुलाया गया था। उस समय भी उनसे उनकी जायदाद के बारे में लेकर पूछताछ हुई थी, उन्हें एक रिपोर्ट सौंपी गई थी। किक्की ढिल्लों कांग्रेस के समय एम.एल.ए. रहे हैं। ढिल्लों ने फरीदकोट इलाके से जीत हासिल की थी।








































