PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

बुलेट मोटरसाइकिल और प्रेशर हॉर्न वाली गाड़ियों के ट्रैफिक पुलिस करेगी चालान

Traffic police will challan vehicles with firecrackers silencers and pressure horns fitted in bullet motorcycles

पीटीबी न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : आज कुलदीप सिंह चाहल आईपीएस, पुलिस कमिश्नर जालंधर की और से ट्रैफिक पुलिस में पारदर्शिता लाने के लिए पुलिस लाइन कमिश्नरेट जालंधर में कंवलप्रीत सिंह चाहल पीपीएस, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, यातायात और इन्वेस्टीगेशन जालंधर, प्रीतकंवलजीत सिंह पीपीएस, सहायक आयुक्त ट्रैफिक जालंधर, मनवीर सिंह बाजवा पीपीएस सहायक पुलिस कमिश्नर, स्थानीय जालंधर व सभी जोन इंचार्ज/ट्रैफिक स्टाफ के साथ विशेष मीटिंग की गई।

Traffic police will challan vehicles with firecrackers silencers and pressure horns fitted in bullet motorcycles
बुलेट मोटरसाइकिल और प्रेशर हॉर्न वाली गाड़ियों के ट्रैफिक पुलिस करेगी चालान

इस मीटिंग में जालंधर शहर के अंदर की ट्रैफिक को बढ़िया तरिके के साथ चलाने के लिए पुलिस कमिश्नर जालंधर ने सभी ट्रैफिक कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए व ट्रैफिक कर्मचारियों की समस्याएं ध्यान पूर्व सुनी और उन्हें जल्द से जल्द हल करने का आश्वासन भी दियाऔर विशेष रूप से निर्देश देते हुए कहा कि जालंधर शहर में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालक जैसे कि बिना हेलमेट, सीट बेल्ट, रेड लाइट जंप, बुलेट मोटरसाइकिल पटाखे साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न के ज्यादा से ज्यादा चालान काटे जाएँ।

इसके साथ ही उन्होंने आगे यह भी कहा कि जालंधर शहर के किसी भी चौराहे में ट्रैफिक सिग्नल अगर खराब होता है तो उसकी सुचना तुरंत अपने उच्च अधिकारीयों को दी जाये ताकि ट्रैफिक व्यवस्था में रुकावट न हो। उन्होंने मुलाजिमों को सख्त शब्दों में यह भी कहा कि यदि सड़क क्षतिग्रस्त है या यातायात में किसी प्रकार का व्यवधान होता है तो उस चौराहे पर उपस्थित यातायात कर्मचारी अविलंब अपने वरिष्ठ अधिकारी के संज्ञान में लाने के लिए जिम्मेदार होगा।

जालंधर शहर के चौराहों पर बहुत से भिखारी मौजूद हैं जो अकसर वाहन के सामने खड़े होकर लाल बत्ती पर भीख मांगते हैं, जिससे सड़क जाम की स्थित पैदा हो जाती है और इससे सड़क पर एक्सीडेंट का खतरा भी बढ़ जाता है, इसलिए इन भिखारियों को चोंका में खड़े ना होने दिया जाये। इसके अलावा माननीय पुलिस आयुक्त जालंधर ने ट्रैफिक स्टाफ में तैनात सभी कर्मचारियों को अपनी ड्यूटी पूरी लगन और ईमानदारी से करने का निर्देश दिया।

Latest News