PTB News

Latest news
10+2 ਦੀ ਮੈਰਿਟ ਹੋਲਡਰ ਵਿਦਿਆਰਥਣ ਨੇ ਲਾਇਲਪੁਰ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿੱਚ ਬੀ.ਐਸ.ਸੀ. ਮੈਡੀਕਲ ਦੀ ਚੋਣ ਕੀਤੀ, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की सभी स्कूल शाखाओं ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया, एम.वॉक (कास्मेटालिजी एंड वेलनैस) सेमेस्टर एक की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन, भारत में बनेंगे फाल्कन 2000 बिजनेस जेट, अनिल अंबानी की हुई फ्रेंच कंपनी के साथ पार्टनरशिप, होगा बड़ा ... जालंधर, एक ओर सरकारी जमीन हुआ कब्जा, जिला प्रशासन व जिला पुलिस को नहीं हुई कानों कान कोई खबर, पंजाब सहित 6 राज्यों में ED की रेड खत्म, दस्तावेज व अन्य सामान किये गए जब्त, 21000 से अधिक रिकॉर्ड संख्या में 'सी.एम.दी योगशाला' प्रोग्राम में लोग हुए इकठ्ठे, आर्थोनोवा हॉस्पिटल जालंधर में पहुंचेगे जर्मनी के प्रसिद्ध डॉक्टर Alios Franz ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਸੈਸ਼ਨ 2025-26 ਲਈ ਦਾਖਲਾ ਜਾਰੀ, एच.एम.वी. को नैशनल एजुट्रस्ट की ओर से मिला ओवरआल ससटेनेबिलिटी एक्सीलैंकस एंड लीडरशिप अवार्ड,
Translate

जालंधर में पत्रकारों की यह संस्था इस तारीख को आयोजित करेगी, “होली मिलन समारोह”

United Media Club Jalandhar a body of journalists in Jalandhar will organize Holi Milan on 8 March 2023 PTB Big News

PTB Big न्यूज़ जालंधर : यूनाइटेड मीडिया क्लब की एक विशेष बैठक स्थानीय होटल डाऊन टाउन में आयोजित की गई। क्लब के प्रधान सुक्रांत सफरी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में अहम फैसले लिए गए और कई मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। प्रधान सुक्रांत सफरी ने बताया कि होली मिलन समारोह के दौरान शहर की कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी, जिन को क्लब की तरफ से सम्मानित किया जाएगा।

वहीं क्लब के संरक्षक मनोज त्रिपाठी ने कहा कि होली मिलन समारोह के दौरान फूलों की होली खेलने के साथ-साथ संस्था की तरफ से किए गए कार्यों का उल्लेख भी किया जाएगा। क्लब के महासचिव मदन भारद्वाज और सीनियर उप-प्रधान टिंकू पंडित ने भी अपने विचार रखे। इस बैठक में क्लब के पदाधिकारी उपस्थित हुए जिन्होंने अलग-अलग विषयों पर और क्लब के विकास के लिए अपने अपने विचार पेश किए।

United Media Club Jalandhar a body of journalists in Jalandhar will organize Holi Milan on 8 March 2023 PTB Big News

इस बैठक में आने वाली 8 मार्च को मनाए जाने वाले होली मिलन समारोह के लिए रूपरेखा तैयार की गई और कुछ सदस्यों की इस कार्य हेतु जिम्मेदारी नियुक्त की गई। यूनाइटेड मीडिया क्लब के प्रधान सुक्रांत सफारी ने आए हुए पदाधिकारियों का स्वागत किया और क्लब द्वारा करवाये जाने वाले सामाजिक कार्य और आने वाले दिनों में करवाये जाने वाले अन्य समारोहों के बारे में विचार चर्चा की।

सुक्रांत सफरी ने कहा कि यूनाइटेड मीडिया क्लब सामाजिक कार्यों में भी हमेशा आगे रहेगी। इस बैठक में शाम सहगल, कमल किशोर, हरदीप सिंह बब्बू, प्रदीप भल्ला, हरीश कुमार, वरूण, लवदीप, विक्की कंबोज, स्वदेश, गौरव बस्सी, मुनीश तोखी, मैडम निशा आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।

Latest News

Latest News