PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

सरकारी दुकानों पर कब्जा करने आए लोगों का पूर्व विधायकों रिंकू और टीनू ने किया विरोध, आप की नीतियों का खोला कच्चा चिटठा,

punjab jalandhar kot sadiq villager open front against land mafia former congress akali dal mla reached support people land mafia

PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर नगर निगम के तहत आते कोट सदीक (काला संघा रोड) पर सरकारी जमीन पर कब्जे का मुद्दा गर्मा गया गया है। गांव कोट सदीक के लोगों ने कब्जा करने वालों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। लोगों का साथ देने के लिए जालंधर वेस्ट के पूर्व विधायक सुशील रिंकू और आदमपुर से शिरोमणि अकाली दल के पूर्व विधायक पवन टीनू भी मौके पर पहुंचे।

लोगों का आरोप है पहले यह एरिया पंचायत में आता था, लेकिन बाद में नगर निगम की हद में शामिल हो गया। यहां तत्कालीन पंचायत ने अपनी आय बढ़ाने के लिए दुकानें बनाई थीं, लेकिन जिन लोगों ने यह दुकानें ली थीं वह अब इस दुनिया में नहीं हैं। दुकानें खंडहर बन गई हैं, लेकिन सत्ताधारी दल का नाम लेने वाले कुछ लोग इन्हें दोबारा फिर से बनाकर कब्जे की फिराक में हैं।

पू्र्व विधायक पवन टीनू ने कहा कि यहां तत्कालीन पंचायत ने 4 दुकानें बनाकर किराए पर दी थी, लेकिन अब यह जमीन निगम के अंडर आ गई है और जगह खंडहर हो गई। दुकानदार भी यहां से छोड़कर चले गए हैं। निगम ने खंडहर दुकानों पर बाकायदा लिखा है कि यह प्रॉपर्टी उनकी है, लेकिन भू-माफिया के लोगों ने निगम के नाम को मिटाने की कोशिश की और इस पर कब्जा करके निर्माण शुरू कर दिया।

माफिया के लोग स्थानीय लोगों को जान से मारने की धमकियां भी दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि हैरानी वाली बात है कि इस जगह पर कार्रवाई करने के लिए निगम का कोई अधिकारी नहीं आ रहा। वेस्ट हलके के पूर्व विधायक सुशील रिंकू ने कहा कि इस जगह पर अवैध कब्जा करके निर्माण का कार्य किया जा रहा था। डॉक्टर भीम राव अंबेडकर भवन के पास अवैध निर्माण चल रहा है।

अवैध निर्माण को लेकर बावा साहिब वेल्फेयर सोसायटी ने विरोध भी किया था, लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने पुलिस कमिश्नर और निगम कमिश्नर से अपील की है कि यहां पर जो गुंडागर्दी हो रही है उस पर नकेल डाली जाए। उन्होंने यह भी कहा की पुलिस कमिश्नर बहुत ही ईमानदार अधिकारी हैं वह इस मामले में गौर करते हुए जरूर कोई उचित करवाई करेंगे।

Latest News