PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

के.एम.वी. में महिला सशक्तिकरण विषय पर जागरूकता सेमिनार पुलिस कमिश्नरेट, जालंधर के सहयोग से आयोजित,

KMV organises an awareness seminar on women empowerment in collaboration with Police Commissionerate Jalandhar Punjab

PTB News शिक्षा : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर के स्टूडेंट वेलफेयर विभाग, पोस्ट ग्रेजुएट डिपार्टमेंट ऑफ इंग्लिश तथा पोस्ट ग्रेजुएट डिपार्टमेंट ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन के द्वारा संयुक्त रूप से महिला सशक्तिकरण, वुमन हेल्पलाइन नंबर तथा साइबर क्राइम से बचाव विषय पर आधारित जागरूकता सेमिनार का आयोजन पुलिस कमिश्नरेट, जालंधर के सहयोग से करवाया गया।

इस आयोजन में श्री दमनबीर सिंह, पी.पी.एस., ए.सी.पी. उत्तर, पुलिस कमिश्नरेट, जालंधर ने मुख्य मेहमान के रूप में शिरकत की। इसके अलावा इस अवसर पर इंस्पेक्टर गुरदीप लाल, इंचार्ज, ज़िला सांझ केंद्र, जालंधर, इंस्पेक्टर संजीव कुमार भनोट, इंचार्ज, सबडिवीजन सेंट्रल तथा नार्थ सांझ केंद्र, जालंधर, श्री रघुबीर सिंह, इंचार्ज, साइबर क्राइम सेल, कमिश्नरेट, जालंधर तथा श्रीमती प्रवीन अब्रॉल, प्रेसिडेंट, दिव्यदृष्टि एन.जी.ओ. के साथ-साथ विभिन्न महत्वपूर्ण उपस्थित हुई।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में आयोजित हुए इस प्रोग्राम में आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा दिवेदी ने कहा कि मौजूदा समय में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं की स्थिति संतोषजनक है। उचित शिक्षा हासिल कर महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में अपनी मेहनत, लगन एवं समर्पण के साथ अलग पहचान बना कर मिसाल कायम कर रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने कन्या महा विद्यालय के द्वारा अपने स्थापना काल से लेकर लगातार महिला सशक्तिकरण एवं उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे हैं अतुल्य कामों से भी सभी को अवगत करवाया।

श्री दमनबीर सिंह ने इस अवसर पर संबोधित होते हुए पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से महिला सशक्तिकरण, लिंग समानता, समाज में महिलाओं के लिए भी एक समान शिक्षा एवं रोज़गार प्राप्ति के अवसर आदि के बारे में विस्तार से बात करते हुए अपने तथ्यों के स्पष्टीकरण को उदाहरण सहित बखूबी प्रस्तुत किया। इसके अलावा इस अवसर पर संबोधित होते हुए श्री रघुबीर सिंह ने सभी के साथ दिन प्रतिदिन बढ़ रहे साइबर क्राइम तथा विभिन्न ऑनलाइन फ्रॉडज़, फेक फोन कॉल्स आदि से समाज में हो रहे नुकसान से सभी को अवगत करवाते हुए इससे बचाव की ज़रूरत पर ज़ोर दिया।

इसके साथ ही श्रीमती परवीन अब्रॉल ने छात्राओं से संबोधित होते हुए उन्हें आत्मविश्वास को धारण कर सकारात्मक सोच के साथ निरंतर आगे बढ़कर अपने जीवन में निर्धारित किए गए मकसद को प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया। सेमिनार के अंत में छात्राओं के द्वारा पूछे गए विभिन्न सवालों के जवाब भी समूह स्रोत वक्ताओं के द्वारा बेहद सरल ढंग से दिए गए। विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने इस प्रोग्राम के सफल आयोजन के लिए डॉ. मधुमीत, डीन, स्टूडेंट वेलफेयर तथा अध्यक्षा, अंग्रेज़ी विभाग के साथ-साथ तथा समूह पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के द्वारा किए गए प्रयत्नों की प्रशंसा की।

Latest News