PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

एचएमवी के महिला सशक्तिकरण सैल ने मनाया महिला दिवस,

Women Empowerment Cell of HMV Celebrated Women’s day Jalandhar

PTB News शिक्षा : हंस राज महिला महाविद्यालय, जालंधर के महिला सशक्तिकरण सैल द्वारा प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन की अध्यक्षता में महिला दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रिसोर्स पर्सन डॉ. तान्या सोही, सहायक प्रोफेसर अंग्रेकाी, राजीव गांधी नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी ने डिजिटल : इनोवेशन एंड टेक्नॉलजी फॉर जेंडर इक्वालिटी विषय पर छात्राओं को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि सशक्त महिला ही सशक्त देश का निर्माण कर सकती है। अत: महिलाओं के सशक्तिकरण से देश सशक्त बनता है। कार्यक्रम में राजनीति शास्त्र आनर्स की छात्रा ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए जिससे यह स्पष्ट हो गया कि एचएमवी निश्चय ही महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में कार्यरत है तथा छात्राओं को भरपूर अवसर प्रदान किए जाते हैं। मानवी शर्मा ने महिलाओं से संबंधित कानूनों पर चर्चा की तथा इन कानूनों की कमियों के बारे में भी बताया। रिसोर्स पर्सन डॉ. तान्या सोही ने ऑनलाइन मोड पर छात्राओं को संबोधित किया।

उन्होंने अपने अनुभवों, डर को रिकार्ड करने के महत्त्व पर बात की। उन्होंने धार्मिक कहानियों का उदाहरण दिया जिनमें मेदुसा, पंडोरा, ईव, सीता व द्रोपदी की कहानियां शामिल थी। उन्होंने कहा कि इन कहानियों को लेखकों जैसे मार्गरेट इटवुड व चित्रा बैनर्जी दीवाकरूनी द्वारा दोबारा लिखा जा रहा है। इस कार्यक्रम का संचालन डॉ. रमनीता सैनी शारदा व श्रीमती प्रोतिमा मंडेर के संरक्षण में हुआ। डॉ. रमनीता सैनी शारदा ने धन्यवाद प्रस्ताव दिया।

Latest News