PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

भारत में अब इस जानलेवा वायरस ने दी दस्तक, 2 लोगों की मौत से मचा हड़कंप,

deadly h3n2 virus india stir due death two people do not take cold and fever lightly

पीटीबी न्यूज़ दिल्ली : देश में H3N2 इन्फ्लूएंजा तेजी से पांव पसारने लगा है। खांसी जुकाम के सामान्य लक्षणों वाली इस बीमारी के चलते अब लोगों मौत तक हो रही है। इस खतरनाक वायरस से हरियाणा में एक मरीज की मौत हो गई है। कर्नाटक में भी एक व्यक्ति ने अपनी जान गंवा दी है। देश में H3N2 वायरस के कुल 90 केस हैं। वहीं H1N1 के 8 मामले अब तक रिपोर्ट हुए हैं। ऐसे में इस वायरस का तेजी से बढ़ना मरीजों के लिए जानलेवा होता जा रहा है।

सांस के वायरस से होने वाली बीमारियों पर करीबी नजर रखने वाले आईसीएमआर के वैज्ञानिकों ने कहा कि एच3एन2 इन्फ्लूएंजा, जो पिछले दो-तीन महीनों से व्यापक रूप से फैल रहा है। एक्सपर्ट बताते हैं कि पिछले 6 महीने में इन्फ्लुएंजा के केस 200 फीसदी बढ़े हैं। इसकी तीन मुख्य वजहें हैं। इनमें नवंबर से जनवरी महीने तक सर्दी का मौसम, वायु प्रदूषण और वायरल इन्फेक्शन का बढ़ना शामिल है।

इन्फ्लूएंजा तीन तरह के होते हैं। ये H1N1, H3N2 और इन्फ्लूएंजा B है। इसको यामा गाटा कहा जाता है। भारत में फिलहाल दो तरह के इन्फ्लूएंजा वायरस H1N1 और H3N2 की मौजूदगी है। इनमें ज्यादातर केस H3N2 के ही हैं। आमतौर पर इन्फ्लुएंजा में खांसी, जुकाम, सांस लेने में दिक्कत होना और कफ जैसे शिकायतें हो सकती है। मरीजों ने गले में दर्द,

शरीर दर्द और डायरिया जैसी शिकायतें भी की हैं। ऐसे में खांसी जुकाम को हल्के में लेना भारी भी पड़ सकता है क्योंकि अब यह इन्फ्लुएंजा मौत की वजह तक बन रहा है।गौरतलब है कि हरियाणा में इन्फ्लुएंजा के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। यहां अस्पतालों में मरीजों की संख्या में 40% की बढ़ोतरी हुई है। वहीं उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों में भी इसके केस तेजी से बढ़ रहे हैं।

Latest News