PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

‘जो बंदा मुझे वोट न डाले, उनको जाकर छित्तर फेरने चाहिए’, किरण खेर,

punjab chandigarh kirron kher chandigarh mp chittar controversial Big News

PTB Political न्यूज़ चंडीगढ़ : चंडीगढ़ की सांसद और भाजपा नेता किरण खेर एक विवादित बयान की वजह से सुर्खियों में आ गई हैं। उन्होंने यह बयान तब दिया, जब वह बुधवार को शहर के रामदरबार कॉलोनी में बने एक कम्युनिटी सेंटर के उद्घाटन समारोह में पहुंचीं थीं।

भाजपा सांसद ने कहा, ‘हल्लोमाजरा के दीप कॉम्प्लेक्स की पूरी सड़क बनवाई, वहां पानी भर जाता था। अब दीप कॉम्लेक्स का एक भी बन्दा मुझे वोट न डाले, तो बड़ी लानत की बात है, जाकर छित्तर (जूते) फेरने चाहिए उनको, इतने पैसे देकर मैंने उनका काम किया है।’

किरण खेर ने आगे कहा, ‘मैं काम तो करवा दूंगी, लेकिन काम के बदले में मुझे क्या मिलेगा?’ भाजपा सांसद ने जैसे ही छित्तर फेरने वाली बात कही, वहां मौजूद लोग भी हंसने लगे। इस समारोह में सांसद खेर के साथ शहर के महापौर (मेयर) अनूप गुप्ता और आयुक्त अनिंदिता मित्रा भी मौजूद थीं।

हालांकि, समारोह में मौजूद आम आदमी पार्टी (आप) के स्थानीय पार्षद और कुछ अन्य लोगों ने किरण खेर के इस विवादित बयान का विरोध किया, लेकिन खेर ने उनसे कहा कि कल बीजेपी ऑफिस आना और हमारी पार्टी में शामिल हो जाना। इसके बाद ‘आप’ की महिला पार्षद प्रेम लता ने खेर की बात का जवाब देना चाहा, लेकिन चंडीगढ़ की सांसद ने उन्हें नीचे बैठने को कहा।

राजनीति में आने से पहले किरण खेर फिल्मों में भी काम कर चुकी है। पंजाबी फीचर फिल्म ‘आसरा प्यार दा’ से अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत करने वालीं किरण खेर ने देवदास, वीर जारा जैसी कई सुपरहिट बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है।

Latest News