PTB News

Latest news
राम मंदिर के कर्मचारी टिन्नू के घर मिला गायब सोना, ट्रेन से लेकर जाता बोरा, फ्लाइट से लौटता एयरफोर्स में तैनात अफसर की पत्नी से की गई धर्म परिवर्तन व रेप की कोशिश, VIDEO में रोते हुए बोली-मुझे... पंजाब! 16 जिलों में बारिश-आंधी की चेतावनी, 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं डॉ. की पर्ची के बिना नहीं ले सकेंगे अब आप खांसी की दवाई, सरकार ने लिया बड़ा फैसला अकाल तख्त के फैसले पर पंजाब के CM ने दी सफाई, कहा-उस वीडियो में नहीं हूं मैं, ओर क्या कुछ कहा NEET 2026 से पहले केंद्र सरकार का बड़ा एक्शन, देश की प्रसिद्ध मैसेजिंग ऐप पर लगा बैन अकाल तख्त ने सीएम को दिया गुरुदोषी-पंथ विरोधी करार, जत्थेदार ने कहा, शराब वाला वीडियो सही एच एम वी की छात्रा पल्लवी ने हिमाचल प्रदेश ओपन स्टेट रेसलिंग टूर्नामेंट में जीता स्वर्ण पदक, सेंट सोल्जर ग्रुप का स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स खेल उत्कृष्टता का केंद्र बनकर उभरा, विद्यार्थियों को प्रद... मुख्यमंत्री ने शिमला क्रिकेट कार्निवल के समापन समारोह की अध्यक्षता की,

बड़ी ख़बर, पंजाब में फिर चली गोलियां, छह साल के बच्चे को लगी, हुई मौत, बहन भी हुई घायल, गांव में शोक की लहर,

bullets fired mansa 6 year old child died was going home with father Big Breaking News Crime News PTB Big

PTB Political न्यूज़ मानसा : मानसा के पास गांव कोटली कलां में गुरुवार देर रात बुलेट मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने छह साल के बच्चे हर उदयवीर सिंह को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। फायरिंग में उसकी बहन घायल हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मानसा के डीएसपी संजीव गोयल ने बताया कि गुरुवार रात करीब 10 बजे कोटली कलां निवासी जसप्रीत सिंह अपने बेटे हर उदयवीर सिंह (6) और बेटी नवसीरत कौर के साथ अपने घर जा रहे थे। अचानक बुलेट मोटरसाइकिल पर दो लोग आए और फायरिंग कर दी। फायरिंग से हर उदयवीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे मानसा के सामान्य अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं इस फायरिंग में नवसीरत भी गोली लगने से घायल हुई, हालांकि उसकी हालत फिलहाल ठीक बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक गोलियां भले ही जसप्रीत सिंह को मारी गई हों, लेकिन आरोपियों का निशाना वह नहीं था। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर दी है और सीसीटीवी की जांच शुरू कर दी है ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ा जा सके।

Latest News