PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

चौधरी संतोख सिंह की गौरवमयी विरासत व लोक सेवा को आगे लेकर जाऊंगी : कर्मजीत कौर चौधरी,

karmjit kaur chaudhary says will take forward glorious legacy and public service chaudhary santokh singh Big News

PTB Political न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : लोकसभा उपचुनाव लड़ रहीं कांग्रेसी उम्मीदवार कर्मजीत कौर चौधरी ने कहा कि वह पूर्व सांसद चौधरी संतोख सिंह की गौरवमयी विरासत और लोक सेवा के प्रति जज्बे को आगे बढ़ाने का काम करेंगी। उन्होंने यह बात आदमपुर विधायक सुखविन्द्र सिंह कोटली, फिल्लौर विधायक विक्रमजीत सिंह चौधरी, पूर्व विधायक गुरकीरत सिंह कोटली, लखवीर सिंह लक्खा और गुरप्रीत सिंह जीपी के साथ आदमपुर और डिंगरियां, हरीपुर एवं पूर्णपुर गांवों में आयोजित बैठकों को सम्बोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि चौधरी संतोख सिंह साफ-सुथरी राजनीति करने और सर्वपक्षीय विकास को यकीनी बनाने की विरासत छोडक़र गये हैं और उनकी इस विरासत को आगे बढ़ाने के लिए मेहनत करूंगी। उन्होंने कहा कि वह एक ऐसे परिवार से संबंध रखती हैं जिसमें अलग-अलग क्षेत्रों में देश की सेवा की है। उन्होंने कहा कि मैं अपना पूरा जीवन शिक्षा को समर्पित किया। मेरे पिता और भाई ने भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दीं।

मास्टर गुरबंता सिंह और चौधरी संतोख सिंह ने राजनीति के जरिये लोक सेवा की। अब मुझे जालंधर हलके के लोगों की सेवा कर चौधरी संतोख सिंह की विरासत को आगे बढ़ाने की जिम्मेवारी मिली है। इस मौके पर विधायक सुखविन्द्र कोटली ने कहा कि कर्मजीत चौधरी के नाम की घोषणा से पार्टी वर्करों में भारी उत्साह है। उन्होंने कहा कर्मजीत चौधरी रिकार्ड तोड़ जीत प्राप्त करेंगी। पूर्व विधायक गुरकीरत कोटली ने कहा कि चौधरी परिवार करीब एक दशक से जनता की सेवा कर रहा है।

इस अवसर पर आदमपुर ब्लॉक समिति चेयरपर्सन सत्या देवी, आदमपुर ब्लॉक प्रधान रणदीप राणा, भोगपुर ब्लॉक प्रधान परमिन्द्र मल्ली, सीनियर कांग्रेसी नेता अमृतपाल भौंसले, अलावलपुर नगर कौंसिल सीनियर उप-प्रधान मुकद्दर लाल, मलकीत सिंह लाली, प्रेम कुमार, लखविन्द्र बंगड़, आशा रानी, प्रगट सिंह, गरीब दास, जसवंत बंसल, परदीप पूर्णपुर, सुरिन्द्र सिंह, हरप्रीत सिंह भुल्लर, अश्वनी कुमार, मोहन लाल, सुखविन्द्र सुक्खा, जसविन्द्र, तरसेम लाल एवं राम रत्न मौजूद रहे।

Latest News