PTB News

Latest news
जालंधर : PAP मुख्यालय में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस, DGP गौरव यादव ने पुलिस शहीदों को दी भावपूर्ण ... CM मान का कटा दिल्ली एयरपोर्ट पर 50,000 रूपये का चालान, 3 घंटे रोका Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में हुआ बड़ा खुलासा, शूटरों के निशाने पर थे कई दिग्गज एक्टर LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ...

इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विद्यार्थियों का यूनिवर्सिटी परीक्षा में शानदार प्रदर्शन,

Excellent performance of the students of Innocent Hearts Group of Institutions in the University Examination Jalandhar

पीटीबी पोलिटिकल न्यूज़ जालंधर : इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विद्यार्थियों ने एक बार फिर आईकेजी-पीटीयू नवंबर 2022 परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर कैम्पस का नाम रोशन किया। यह हमारी शैक्षणिक नीति के लिए सम्मान और श्रेय का प्रतीक है। सांस्कृतिक, खेल और अन्य पाठ्येतर गतिविधियों के अलावा छात्र अकादमिक रूप से भी बढ़ रहे हैं और यह छात्रों के समग्र विकास को दर्शाता है।

स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के 50 से अधिक छात्रों ने अपनी निरंतर मेहनत और दृढ़ संकल्प के साथ 8 एसजीपीए से अधिक अंक हासिल किए। बीसीए- पाँचवें सेमेस्टर की छात्राओं मनीषा मल्ही और राधिका ने 9.04 एसजीपीए, मनरूप ने 8.57 एसजीपीए, गुरप्रीत ने 8.52 एसजीपीए और राजवीर ने 8.13 एसजीपीए हासिल किए।

बीसीए- तीसरे सेमेस्टर की छात्रा हर्षदीप कौर ने 8.57 एसजीपीए, आकाश ने 8.52 एसजीएपी और डेज़ी ने 8.39 एसजीपीए हासिल किए। बीसीए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा गुरनीत कौर ने 8.88 एसजीपीए और मनीषा ने 7.96 एसजीपीए हासिल किए। एमसीए-प्रथम सेमेस्टर की गुलशनप्रीत कौर ने 8.88 एसजीपीए हासिल किए। एमबीए-तीसरे सेमेस्टर की छात्राओं अंकिता, हरप्रीत कौर व तनवीर निज्जर ने क्रमश: 9.03, 8.81 और 8.71 एसजीपीए हासिल किए। बीकॉम पाँचवें सेमेस्टर की छात्राओं अलीज़ा,अशनीत, कनिष्का ने क्रमश: 9.28, 9.0, 9.04 एसजीपीए हासिल किए।

संजना और हरमनदीप ने 8.76 एसजीपीए, सोनिया ने 8.52 एसजीपीए, लवप्रीत, तरनजीत व प्रिया ने 8.28 एसजीपीए और रनजोत ने 8.04 एसजीपीए हासिल किए। बीकॉम तीसरे सेमेस्टर की छात्राओं सुहानी व रीना ने 8.96 एसजीपीए, दीपाक्षी ने 8.48 एसजीपीए, वर्षा ने 8.30 एसजीपीए,चंदन ने 8.19 एसजीपीए हासिल किए। बीकॉम-प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों चंदन व सिमरन ने 7.0 एसजीपीए हासिल किए।

बीबीए-पाँचवें सेमेस्टर की छात्राओं मुस्कान व सेजल सेठ ने 8.32 एसजीपीए हासिल किए। बीबीए-तृतीय सेमेस्टर की छात्राओं सुखवीर ने 9.04 एसजीपीए, कोमल ने 8.96 एसजीपीए, खुशबू ने 8.74 एसजीपीए, संजना और अर्शप्रभा ने 8.52 एसजीपीए, अमनप्रीत ने 8.48 एसजीपीए, आकांक्षा ने 8.15 एसजीपीए, अनुरीत व इश्मीत ने 8.07 एसजीपीए तथा नेहा ने 8.04 एसजीपीए हासिल किए। डॉ. शैलेश त्रिपाठी (ग्रुप डायरेक्टर), श्री राहुल जैन (डिप्टी डायरेक्टर स्कूल्स एंड कॉलेजिस) तथा सभी फैकल्टी सदस्यों ने इस उपलब्धि के लिए विद्यार्थियों को बधाई दी तथा उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएँ दी।

Latest News