PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

1 अप्रैल से इस जिले में नहीं चलेंगे डीजल ऑटो और ई-रिक्शा, जाने बड़ी वजह,

only e autos will be allowed to ply place of old diesel autos and e rickshaws Big News

PTB Big न्यूज़ अमृतसर : अमृतसर शहर में ‘राही प्रोजैक्ट’ के तहत एक अप्रैल से केवल ई-ऑटो ही चल सकेंगे। इस कार्य को गति देने के लिए निगमायुक्त संदीप ऋषि ने शुक्रवार को विभिन्न टीमों का गठन किया। संदीप ऋषि ने कहा कि ‘राही परियोजना’ के तहत अमृतसर में एक अप्रैल-2023 से 15 साल पुराने डीजल ऑटो और अनधिकृत एवं अवैध ई-रिक्शा को रोकने के लिए जिला प्रशासन के सहयोग से कानूनी कार्रवाई शुरू की जानी है।

उन्होंने सभी ऑटो चालकों से अपील की कि वे सरकार की इस योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी के अलावा अन्य सरकारी सुविधाओं का लाभ उठाएं और शहर की बेहतरी के लिए नगर निगम का सहयोग करें। आज किए गए आदेशों के अनुसार सभी टीमें राही प्रोजैक्ट के नियुक्त प्रभारी ज्वाइंट कमिश्नर हरदीप सिंह के नेतृत्व में काम करेंगी।

इन टीमों में विधिक प्रकोष्ठ के अलावा जनसंपर्क प्रकोष्ठ, प्रवर्तन प्रकोष्ठ, विज्ञापन प्रकोष्ठ, मानव संसाधन प्रकोष्ठ एवं क्रियान्वयन प्रकोष्ठ का गठन किया गया है, जिसमें प्रभारी के रूप में सचिव विशाल वधावन, सचिव राजिंदर शर्मा, विधि अधिकारी अमृतपाल सिंह, अधीक्षक आशीष कुमार, पुष्पिंदर सिंह, धर्मिंदरजीत सिंह अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

साथ ही संपत्ति कर विभाग के सभी अधीक्षक अपने-अपने जोन में नोडल अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे, जो इस कार्य के लिए नामित टीमों के साथ-साथ होंगे-वे राही परियोजना के तहत ई-ऑटो के उपयोग हेतु अधिकतम नामांकन हेतु अपने-अपने अंचलों में स्थान आवंटित कर दैनिक शिविर आयोजित करेंगे।

Latest News