PTB News

Latest news
जालंधर : PAP मुख्यालय में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस, DGP गौरव यादव ने पुलिस शहीदों को दी भावपूर्ण ... CM मान का कटा दिल्ली एयरपोर्ट पर 50,000 रूपये का चालान, 3 घंटे रोका Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में हुआ बड़ा खुलासा, शूटरों के निशाने पर थे कई दिग्गज एक्टर LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ...

आप के हुए पूर्व विधायक सुशील रिंकू, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल व पंजाब के मुख्यमंत्री मान ने करवाई ज्वाइनिंग,

Former AAP MLA Sushil Rinku Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal and Punjab Chief Minister Mann got them joining

पीटीबी पोलिटिकल न्यूज़ जालंधर : जालंधर में लोकसभा उपचुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पूर्व विधायक सुशील रिंकू आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि वह आप को मजबूत करेंगे। चर्चा है कि उनकी जॉइनिंग आप के लोकसभा उम्मीदवारी को लेकर की गई है।

इससे पहले आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल भी पंजाब पहुंचे। फगवाड़ा में उन्होंने योगशाला का उद्घाटन किया। वहीं रिंकू के आप में शामिल होने की तैयारी का पता चलते ही कांग्रेस ने पूर्व MLA रिंकू को पार्टी से निकाल दिया। रिंकू पिछली बार आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार शीतल अंगुराल से चुनाव हारे थे। आम आदमी के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जनतंत्र में जनता मालिक है। विपक्षी एकता महत्वपूर्ण नहीं लोगों की एकता जरूरी है। उन्होंने कहा कि चाहे विपक्षी इकट्ठे होकर घेराबंदी कर लें उससे कोई फर्क नहीं पड़ा। जनता के मूढ पर सबकुछ डिपेंड करता है।

उन्होंने कहा पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार आने के बाद पंजाब अब सही तरीके से तरक्की के रास्ते पर चल पड़ा है। पंजाब में सरकार बेरोजगारों को लगातार रोजगार दे रही, नोकरियां दे रही है। कच्चे कर्मचारियों को पक्का कर रही है, लोदों को घर द्वार पर मोहल्ला आम आदमी पार्टी क्लिनिक खोल कर हेल्थ सुविधाएं दे रही है।लोगों को निशुल्क बिजली का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी अपने एक साल के भीतर किए गए कार्यों को लेकर जालंधर लोकसभा उपचुनाव के दौरान लोगों के बीच जाएगी। उनके आगे अपने एजेंडा रखकर वोट मांगेगी।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि जालंधर में उपचुनाव के दौरान प्रदेश की तरक्की के नाम पर, लोगों को मुफ्त इलाज के नाम पर, विकास के नाम, अमन शांति के नाम पर वोट मांगेंगे। उन्होंने कहा कि आपने रामनवमीं पर देखा होगा कि देश में क्या हुआ। हम पंजाब में माहौल खराब नहीं होने देंगे। भगवंत मान ने कहा कि गांवों में और शहरों में आम लोगों के बीच जाकर वोट मांगेगे। उन्होंने कहा कि योगशाला में जब बटन दबाया तो मेरे दिमाग में यही चल रहा था कि लोगों ने झाड़ू का बटन दबाया था इसलिए आज हम बटन दबाने लायक बने हैं।

उन्होंने कहा रि लोकतंत्र में लोग बड़े हैं। लोगों का फतवा सिर मत्थे। हम किसी की टांग नहीं खींचेंगे। हम लोगों के पास अपना एजेंडा रखेंगे। सुशील रिंकू जालंधर उपचुनाव में पार्टी के कैंडिडेट होंगे या नहीं पर भगवंत मान ने कहा कि यह पार्टी आलाकमान तय करेगी। पार्टी अपने स्तर पर सर्वे करवाएगी। सर्वे मे जिसका नाम आएगा उसे उम्मीदवार बनाया जाएगा। एसआईटी की रिपोर्ट में के बारे में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि जिसका भी नाम रिपोर्ट में होगा उस को भी बख्शा नहीं जाएगा। चिट्टे से पैसे कमाने वाले जितने भी लोगों के नाम आएंगे उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा। नाम अभी रिवील नहीं कर सकते।

उसमें कुछ शर्ते हैं जिस वजह से नाम बताए नहीं जा सकते। लेकिन भरोसा रखे जिनके भी जांच में नाम आए हैं वह बचेंगे नहीं। कांग्रेस के पूर्व विधायक की आम आदमी पार्टी में एंट्री से पार्टी का एक खेमा खासा नाराज भी है। यह खेमा जालंधर वेस्ट के विधायक शीतल अंगुराल के भाई राजन अंगुराल को टिकट की मांग कर रहा था। लेकिन फिलहाल पार्टी के आला नेताओं ने परिवारवाद न चलने देने का तर्क देकर मांग को खारिज कर दिया है। जालंधर वेस्ट से कांग्रेस के पूर्व विधायक सुशील रिंकू की एससी समुदाय में अच्छी खासी पकड़ है। आम आदमी पार्टी संगरूर की तरह अब जालंधर में कोई रिस्क नहीं लेना चाहती है।

वह रिजर्व सीट पर रिंकू की एससी समुदाय में अच्छी पैठ को भुनाकर साम दाम दंड भेद हर फॉर्मूला अपना कर सीट निकलना चाहती है, लेकिन इसमें एक बहुत बड़ी अड़चन भी है। पार्टी के तेज तर्रार विधायक जिन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री पर खरीद फरोख्त के आरोप लगाए थे के साथ सुशील रिंकू का 36 का आंकड़ा है। यह राजनीतिक ही नहीं बल्कि पर्सनल भी है। दोनों ही एक दूसरे को देखकर राजी नहीं है। लेकिन राजनीति है इसमें सब कुछ संभव है। कौन कब दोस्त और दुश्मन बन जाए कहा नहीं जा सकता।

Latest News