PTB News

Latest news
जालंधर : PAP मुख्यालय में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस, DGP गौरव यादव ने पुलिस शहीदों को दी भावपूर्ण ... CM मान का कटा दिल्ली एयरपोर्ट पर 50,000 रूपये का चालान, 3 घंटे रोका Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में हुआ बड़ा खुलासा, शूटरों के निशाने पर थे कई दिग्गज एक्टर LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ...

पंजाब के इस नामी गैंगस्टर दीपक बॉक्सर को पुलिस ने मेक्सिको में FBI की मदद से किया गिरफ्तार,

delhi police fbi interpole absconding gangster deepak boxer fled mexico fake passport killing gangster gogi rohini court businessman amit gupta

PTB Big न्यूज़ दिल्ली : हत्या, फिरौती, पुलिस कस्टडी से अपने साथियों को भगाने के आरोपी लॉरेंस के खास गैंगस्टर दीपक बॉक्सर को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा मेक्सिको से भारत लाया गया है। भारत से भागे दीपक बॉक्सर को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मेक्सिको में अमेरीकी खुफिया एजेंसी FBI और इंटरपोल की मदद से पकड़ा था।

दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल के अधिकारी मैक्सिको में सारी फॉर्मेलिटी पूरी करके दीपक बॉक्सर को डिपोर्ट करके लाए हैं। अधिकारियों का कहना है कि 2018 से फरार चल रहे हत्या और फिरौती के मामले में वांछित गैंगस्टर दीपक बॉक्सर को कोर्ट में पेश किया जाएगा। कोर्ट से रिमांड हासिल करने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी।

गैंगस्टर दीपक बॉक्सर पांच साल से फरार चल रहा था। हरियाणा के गन्नौर का रहने वाला गैंगस्टर दीपक बॉक्सर दिल्ली के सिविल लाइन्स में एक बिल्डर अमित गुप्ता की हत्या, फिरौती मांगने और हरियाणा में पुलिस कस्टडी से अपने साथियों के भगाने के मामले समेत कई केसों में वांछित था। बॉक्सर पर दिल्ली पुलिस ने 3 लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा था।

Latest News