PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

चार्टर्ड अकाउंटेंट ने ली 26 लाख रुपए की रिश्वत, विजीलैंस ब्यूरो ने जाल बिछा किया गिरफ़्तार,

Vigilance Bureau arrests Chartered Accountant for taking bribe of Rs 26 lakh Chandigarh

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने अपनी भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के अंतर्गत चंडीगढ़ में आय कर विभाग के अधिकारियों के नाम पर 26 लाख रुपए की रिश्वत लेने के दोष अधीन लुधियाना के चार्टर्ड अकाउंटेंट (सी. ए.) अंकुश सरीन को गिरफ़्तार किया है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि प्राईवेट तौर पर प्रेक्टिस कर रहे उक्त सी. ए. के विरुद्ध मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाईन पर दर्ज करवाई आनलाइन शिकायत की जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है।

इस सम्बन्धी और जानकारी देते हुये उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता परमिन्दर सिंह सिद्धू निवासी गाँव मलसियां, ज़िला लुधियाना ने दोष लगाया है कि उक्त सी. ए. ने अमरीका में रहते उसके रिश्तेदार को आय कर रिटर्न के सम्बन्ध में जारी किये एक नोटिस को रफा-दफ़ा करने के एवज़ में आय कर अधिकारियों को रिश्वत देने के तौर पर दो किश्तों में 26 लाख रुपए वसूले थे। शिकायतकर्ता ने आगे बताया कि उसने 15-01-2023 को 25 लाख रुपए नकद उक्त सी. ए. को उसकी रिहायश पर सौंपे थे और वीडियो भी बनाई थी।

इसके बाद सी. ए. अंकुश सरीन ने 26-01-2023 को शिकायतकर्ता से आय कर विभाग के जूनियर अधिकारियों के लिए 1 लाख रुपए और ले लिए थे। प्रवक्ता ने बताया कि आय कर विभाग से पूछताछ के दौरान शिकायतकर्ता को पता लगा कि विभाग की तरफ से यह नोटिस अभी भी बरकरार है और रद्द नहीं किया गया। इस तरह शिकायतकर्ता को यह पता लग गया कि उक्त सी. ए. ने आय कर अधिकारियों के नाम पर भारी जुर्माना लगने का डरावा देकर यह रिश्वत वसूली है, जो उसने किसी को भी आगे नहीं दी।

फिर शिकायतकर्ता ने उक्त सी. ए. को उसके पैसे वापस करने के लिए कहा क्योंकि उसका काम नहीं हुआ था परन्तु सी. ए. ने यह पैसे वापस नहीं किये। प्रवक्ता ने आगे कहा कि लुधियाना रेंज की विजीलैंस यूनिट ने इस शिकायत में लगाए गए दोषों की जांच की और भारी जुर्माने का डरावा देकर रिश्वत की रकम वसूलने में दोषी पाये जाने के बाद उक्त सी. ए. के विरुद्ध विजीलैंस ब्यूरो के थाना लुधियाना में भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया है और मामले की आगे जांच जारी है।

Latest News