PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

कांग्रेस पार्टी करमजीत कौर चौधरी की जीत सुनिश्चित करने के लिए हुई एकजुट,

Congress party unites to ensure victory of Karamjit Kaur Chowdhary Jalandhar Punjab

PTB Big Political न्यूज़ जालंधर : पूर्व विधायक सुशील रिंकू के आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद, जालंधर के पूर्व नगर पार्षदों सहित कांग्रेस नेताओं ने बुधवार को कहा कि पार्टी एकजुट है और करमजीत कौर चौधरी की जीत सुनिश्चित करने के लिए तैयार है। सुशील रिंकू के विधानसभा क्षेत्र जालंधर पश्चिम के करीब एक दर्जन नगर पार्षदों ने कांग्रेस भवन में बैठक कर कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन देने का ऐलान किया।

इस अवसर पर बोलते हुए एक पार्षद ने कहा कि हम जालंधर के लोगों का प्रतिनिधित्व करने के लिए कांग्रेस उम्मीदवार करमजीत कौर चौधरी के अभियान के साथ मजबूती से खड़े हैं। हम उनका समर्थन करने और आगामी उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सुशील रिंकू का आम आदमी पार्टी में शामिल होना दर्शाता है कि आप को उपचुनाव के लिए उम्मीदवार नहीं मिल रहा है।

उन्होंने कहा, “सुशील रिंकू का ‘आप’ में शामिल होना कांग्रेस पार्टी के लिए नहीं बल्कि ‘आप’ के लिए एक झटका है। यह दर्शाता है कि तथाकथित ‘बदलाव पार्टी’ को जालंधर से चुनाव लड़ने के लिए अपनी पार्टी में से कोई भी उपयुक्त उम्मीदवार नहीं मिल रहा और वो अन्य पार्टियों के नेताओं को अपनी पार्टी में भर्ती करने के लिए मजबूर हैं। ऐसा लगता है कि उन्हें अपने नेताओं पर बिल्कुल भरोसा नहीं है।”

उन्होंने आगे कहा कि ‘आप’ में शामिल होने के बाद सुशील रिंकू के ‘आप’ नेताओं के विरुद्ध और ‘आप’ नेताओं के सुशील रिंकू के खिलाफ आलोचनात्मक बयानों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं और वो इन नेताओं के दोगलेपन को दर्शाते हैं।

इस अवसर पर फिल्लौर विधायक विक्रमजीत सिंह चौधरी, जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) अध्यक्ष रजिंदर बेरी, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर सुरिंदर कौर, कांग्रेस (शहरी) उपाध्यक्ष पवन कुमार, जालंधर पश्चिम ब्लॉक अध्यक्ष हरीश ढल्ल, पूर्व कांग्रेस (शहरी) उपाध्यक्ष हरजिंदर लाडा, पार्षद बंटी नीलकंठ, बलविंदर कौर लाडा, तरसेम लखोत्रा, बचन लाल, अनमोल ग्रोवर, जगदीश समराये और नवदीप जरेवाल पुत्र अनीता मिंटू (सभी पार्षद) मौजूद थे।

Latest News