PTB News

Latest news
जालंधर : PAP मुख्यालय में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस, DGP गौरव यादव ने पुलिस शहीदों को दी भावपूर्ण ... CM मान का कटा दिल्ली एयरपोर्ट पर 50,000 रूपये का चालान, 3 घंटे रोका Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में हुआ बड़ा खुलासा, शूटरों के निशाने पर थे कई दिग्गज एक्टर LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ...

लोकसभा उपचुनाव में ‘आप’ की जीत सुनिश्चित- हरचंद सिंह बरसट

AAP victory in the Lok Sabha by election is assured - Harchand Singh Barsat There is a wave of happiness in the constituency due to the nomination of Sushil Rinku Balkar Singh

सुशील रिंकू को उम्मीदवार बनाए जाने से हलके में खुशी की लहर: बलकार सिंह

PTB Big Political न्यूज़ जालंधर : आम आदमी पार्टी के प्रदेश महासचिव हरचंद सिंह बरसट ने गुरूवार को ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का धन्यवाद करते हुए कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता पूरी मेहनत से लोकसभा सीट जीत कर केजरीवाल की झोली में डालेंगे। पार्टी के स्थानीय कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए हरचंद सिंह बरसट ने कहा, ‘ मैं अरविंदर केजरीवाल का धन्यवाद करता हूं, जिन्होने सुशील रिंकू जैसे ईमानदार व्यक्ति को पार्टी में शामिल करवाया”। उन्होने कहा कि हम सभी मिल कर पार्टी की जीत सुनिश्चित करेंगे।

विधायक शीतल अंगुराल ने पार्टी सुप्रीमों और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवावल और मुख्यमंत्री भगवंत मान का सुशील रिंकू को जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित करने के लिए घन्यवाद किया। उन्होने प्रेसवार्ता में उपस्थित विधायक रमन अरोड़ा, प्रदेश सचिव राजविंदर कौर थियाड़ा, करतारपुर के विधायक बलकार सिंह तथा अन्य वर्करों का धन्यवार करते हुए कहा कि हम तन मन धन से कड़ी मेहनत कर पार्टी के उम्मीदवार श्री रिंकू को भारी मतों से विजयी बनाएंगे।

करतारपुर से विधायक बलकार सिंह ने कहा कि सुशील रिंकू एक साफ छवि के मालिक हैं। उन्होने कहा कि सुशील रिंकू को पार्टी उम्मीदवार बनाए जाने से हलके में खुशी की लहर व्याप्त है। उन्होने कहा कि हम सब मिल कर पार्टी उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करेंगे। जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवार सुशील रिंकू ने पार्टी सुप्रीमों अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री भगवंत मान और सांसद राघव चड्डा का धन्यवाद करते हुए कहा कि ‘आप’ द्वारा पंजाब के लोगों के हकों के लिए किए गए कार्यों के कारण जालंधर के लोग संसदीय उपचुनाव में पार्टी को भारी मतों से विजय दिलाएंगे। उन्होने कहा कि आज देश में डेमोक्रेसी का उल्लंघन हो रहा है।

केन्द्र की भाजपा सरकार विभिन्न राजनैतिक दलों के निर्दोष नेताओं को परेशान कर रही है, उन पर झूठे मामले दर्ज किए जा रहे हैं। सुशील रिंकू ने समूची लीडरशीप और पार्टी के कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि अब कुछ दिनों में चुनाव प्रचार तेजी पकड़ेगा। उन्होने कहा कि ‘आप’ पार्टी द्वारा पंजाब के लोगों को जो बिजली सुविधाए, स्वास्थय सुविधाए दी गई हैं और स्कूलों में युद्ध स्तर पर जो सुधार किया जा रहा है, मुझे विश्वास है कि जालंधर के लोग पार्टी उम्मीदवार को भारी जनादेश देकर सफल बनाएंगे। इस अवसर पर अन्य के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता दीपक वाली, आत्म प्रकाश बबलू, पंजाब एग्रो एक्पोर्ट के चेयरमैन मंगल सिंह और जिला अध्यक्ष अमृतपाल सहित भारी संख्य में पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Latest News