PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री अमीषा पटेल की बढ़ीं मुश्किलें, माननीय कोर्ट ने जारी किये वारंट, जाने वजह,

actress ameesha patel troubles increased ranchi court issued warrant Big Bollywood News

PTB News मनोरंजन रांची : समन जारी होने के बावजूद कोर्ट में उपस्थित नहीं होने पर फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल के खिलाफ रांची सिविल कोर्ट से वारंट जारी किया गया है। यह मामला झारखंड निवासी फिल्म निमार्ता अजय कुमार सिंह की ओर से अमीषा पटेल और उनके बिजनेस पार्टनर कुणाल के खिलाफ दाखिल चेक बाउंस, धोखाधड़ी और धमकी मामले से दर्ज केस से जुड़ा है।

इसी मामले में अमीषा पटेल को उपस्थिति के लिए समन जारी हुआ था, लेकिन कई बार समन के बावजूद वह अदालत में खुद या अपने अधिवक्ता के माध्यम से उपस्थित नहीं हो रही थीं। अगली सुनवाई 15 अप्रैल को होगी। अरगोड़ा निवासी अजय कुमार सिंह ने यह केस 17 नवंबर 2018 को सीजेएम कोर्ट में दायर किया था। आरोप है कि म्यूजिक मेकिंग के नाम पर अमीषा पटेल ने अजय कुमार सिंह से ढाई करोड़ रुपये लिए थे। राशि लेने के बाद उन्होंने म्यूजिक मेकिंग की दिशा में कदम नहीं उठाया।

साथ ही अमीषा पटेल पर फिल्म देसी मैजिक बनाने के नाम पर अजय सिंह से ढाई करोड रुपये ऐंठने का आरोप है। एकरारनामा के अनुसार जब फिल्म जून 2018 में रिलीज नहीं हुई तो अजय ने अमीषा से पैसे की मांग की। काफी टालमटोल के बाद अक्तूबर 2018 में ढाई करोड़ एवं 50 लाख रुपए के दो चेक दिए, जो बाउंस हो गए। इसके बाद अजय सिंह ने रांची सिविल कोर्ट में मुकदमा किया है।

Latest News