PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

हनुमान जयंती पर रो पड़े हनुमान जी, आंखों से आंसुओं की निकलने लगी धार, भक्तों का लगा तांता, Video हुआ Viral,

Hanuman ji cried on Hanuman Jayanti tears started coming out of his eyes devotees started pouring in video viral

पीटीबी न्यूज़ धार्मिक / कानपुर : हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर पूरे देश में जहां हनुमान जी के भक्त बड़ी ही धूमधाम से हनुमान जी का जन्मोत्सव मना रहे थे। इसी बीच सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने बड़ी सभी को उस समय बड़ी हैरानी में डाल दिया। जब एक वीडियो जिसमें हनुमान जी रोते हुए दिखाई दिए। हनुमान जी की आंखों से आंसुओं की धार लगी हुई है।

बता दें कि, रोते हुए हनुमान जी का यह वीडियो उत्तर प्रदेश के कानपुर का है। कानपुर के चकेरी के नजदीक कोयला नगर इलाके में स्थित एक मंदिर से हनुमान जी के रोने का वीडियो वायरल हुआ है। वहीं हनुमान जी के रोने का वीडियो जैसे ही वायरल हुआ और आसपास के इलाकों में लोगों को जानकारी हुई तो वह बड़ी संख्या में इस चमत्कार को देखने और हनुमान जी की पूजा करने मंदिर पहुंचने लगे।

इस बात की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने भी मौके का दौरा किया। खुद कानपुर पुलिस के एसीपी अमरनाथ यादव भी मंदिर पहुंचे और माथा टेकते हुए हनुमान जी के रोने का पूरा जायजा लिया। वहीं कानपुर पुलिस के एसीपी अमरनाथ यादव के मुताबिक, जब वह मंदिर पहुंचे और उन्होंने जायजा लिया तो ऐसा कुछ भी नहीं था। जो दिखाया और बताया जा रहा था। वैसा कुछ भी उन्हें नहीं लगा।

एसीपी अमरनाथ यादव ने कहा कि, हनुमान जी संकट मोचन हैं। वो भला क्यों रोएंगे? वो तो सबकी रक्षा करते हैं। जो वीडियो वायरल हो रहा है। यह किसी ने एडिट करके डाला है या कुछ और है। एसीपी ने कहा कि, पुलिस ने मामले की जाँच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर कहां से आया? फर्जी वीडियो वायरल करने वाले के खिलाफ जल्द ही सख्त कार्रवाई की जाएगी।

आपको यह भी बता दें कि, हनुमान जी के रोने का वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को लगातार आगे शेयर कर रहे हैं। हनुमान जी का वायरल वीडियो आप भी देखिए….

Latest News