PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

जालंधर की सियासत में आया नया मोड़, मोहिंदर केपी को मनाने उनके घर पहुंचे नवजोत सिद्धू,

Jalandhar new turn in politics Navjot Sidhu arrives at Mohinder Kapee house to convince KP Big News Breaking Punjab

PTB Big Political न्यूज़ जालंधर : जालंधर में अगले महीने लोकसभा उपचुनाव होने हैं, ऐसे में राजनितिक दल अपने-अपने नाराज नेताओं को इधर से उधर जाने से रोकने के लिए मनाने में लगे हुए है। ऐसे में आज कांग्रेस पार्टी से नाराज चल रहे मोहिंदर सिंह केपी जिनके बीजेपी में जाने के चर्चे लगातार सुर्ख़ियों में हैं के घर अचानक नवजोज सिद्धू पहुंच गए।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पार्टी से नाराज चल रहे मोहिंदर सिंह केपी से सिद्धू की मुलाकात के बाद कांग्रेस में एक बार फिर से सियासत गर्मा गई है। दरअसल, नाराज चल रहे केपी को लेकर कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग अभी तक नहीं पहुंचे। वहीं दूसरी ओर लोकसभा उपचुनाव को लेकर सभी सियासी पार्टियां नेताओं की जोड़ तोड़ में लगी हुई है। आज सिद्धू ने भी नाराज चल रहे केपी को लेकर मीडिया से बात की।

इस दौरान उन्होंने कहा कि यह बहुत खतरनाक बात है कि पार्टी का वर्कर नाराज होकर घर बैठ जाए। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं इनको पार्टी में शामिल करवाऊंगा। इसके बदले में चाहे कोई नाराज हो जाए। उन्होंने कहा कि कुछ लोग मौका परसत भी होते है। नींव से पहले आप कोई बड़ी इमारत नहीं बना सकते। सिद्धू ने कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी की नींव को मजबूत कर दूंगा।

इस दौरान सिद्धू ने कहा कि मैं उस जड़ को सिंचना चाहता हूं जिसे कुछ लोग इसे दीमक लगना चाहते है। उन्होंने कहा कि यह पार्टी देश को आजादी देने वाली पार्टी है। उन्होने कहा कि जब आप पुराने वर्करों में अलख जगाओंगे तो पार्टी अपने आप ऊपर उठ जाएगी। उन्होने कहा कि छोटी-छोटी बातों को छोड़कर हमें पंजाब की अगली पीड़ी को बचाने का काम करना चाहिए। सिद्धू ने कहा कि पंजाब का हर लोग चाहता है अमन शांति, और बिजनेस। उन्होंने कहा कि लोग पंजाब के माहौल खराब होने के बारे में सब जानते है। सिद्धू ने कहा कि जब मैं प्रधान बना था तो यह कहा था कि मैं नहीं हम सब प्रधान बन गए। उन्होंने कहा कि हमें हाईकमान के आदेश पर काम करना चाहिए।

Latest News