PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

हिमाचल में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा 3 करोड़ की लगत से बन रहा पल, 7 साल से चल रहा था काम,

Himachal pradesh dharamsala breaking news after hamipur now river bridge collapsed kangra assembly area Kangra

PTB Big न्यूज़ कांगड़ा : हिमाचल प्रदेश में सरकारी तंत्र में भ्रष्टाचार किस तरह से फैला हुआ है। इसकी एक और बानगी देखने को मिली है। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में बन रहा एक रिवर ओवरब्रिज गिर गया है। पुल का अभी 40 फीसदी ही काम हुआ था और अब यह धराशायी हो गया है।

सोमवार को इस पुल की शटरिंग का काम दोबारा शुरू हुआ था, लेकिन इससे पहले काम शुरू होता, आधा-अधूरा पुल गिर गया। जानकारी के अनुसार, गांव जलाडी और खरट को जोड़ने के लिए यह पुल झलाड़ी में बन रहा था, जिसकी लागत तीन करोड़ रुपये है, लेकिन बनने से पहले ही यह ब्रिज ध्वस्त हो गया। इस घटना ने लोक निर्माण विभाग और ठेकेदार पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं।

इस रिवर ब्रिज के बनने से दोनो गांवों में खुशी का माहौल बनने से पहले ही दहशत का माहौल बन गया है। सोमवार को गिरे इस रिवर ब्रिज के लिए लगभग तीन करोड़ रुपये का बजट पास था और इस की लंबाई 104 मीटर निर्धारित थी। पुल का निर्माण करवाने के लिए संबंधित गांवों के लोग कई साल से कोशिश में लगे हुए थे। पूरे मामले पर लोक निर्माण विभाग ने चुप्पी साधी है।

Latest News