PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

8.29 लाख की इस एसयूवी का हुआ पूरा देश दीवाना, इन सब गाड़ियों को भी किया फेल,

Maruti Brezza Becomes Best Selling SUV auto car bikes maruti brezza becomes best selling suv in march 2023 defeating tata nexon hyundai

PTB Big न्यूज़ दिल्ली : मारुति सुजुकी की पॉपुलर सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी ब्रेजा अब देशवासियों की फेवरेट एसयूवी बन गई है। पिछले महीने, यानी मार्च 2023 में भी यह देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी रही। Maruti ‌Brezza हैचबैक बीते मार्च में टाटा नेक्सॉन (Tata Nexon) और हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) के साथ ही टाटा पंच (Tata Punch) और मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा जैसी बेस्ट सेलिंग एसयूवी को पीछा छोड़ने में कामयाब रही।

बीते मार्च में 16,227 लोगों ने मारुति ब्रेजा एसयूवी खरीदी। बीते फरवरी में भी ब्रेजा ने नेक्सॉन को पछाड़ दिया था। 8.29 लाख रुपये की शुरुआती कीमत वाली ब्रेजा देशवासियों की फेवरेट एसयूवी बन गई है। बीते मार्च 2023 में मारुति सुजुकी ब्रेजा एसयूवी को 16,227 लोगों ने खरीदा, जो कि मंथली और सालाना बढ़ोतरी के साथ है। फरवरी 2023 में ब्रेजा की 15,787 यूनिट बिकी थी।

टाटा नेक्सॉन की बादशाहत खत्म करते हुए मारुति ब्रेजा अब टॉप सेलिंग एसयूवी बन गई है। पिछले महीने, यानी मार्च टाटा मोटर्स की टॉप सेलिंग एसयूवी नेक्सॉन दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी रही। नेक्सॉन को 14,769 ग्राहकों ने खरीदा। टाटा नेक्सॉन की बीते फरवरी 2023 में 13,914 यूनिट बिकी थी, ऐसे में इस एसयूवी की बिक्री में मंथली के साथ ही एनुअल ग्रोथ देखने को मिली है। बीते मार्च में तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) रही,

जिसे 14,026 ग्राहकों ने खरीदा। सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी की लिस्ट में Tata Punch चौथे स्थान पर पहुंच गई है। पंच को पिछले महीने 10,894 ग्राहकों ने खरीदा। पांचवे नंबर पर Maruti Suzuki Grand Vitara रही, जिसे मार्च 2023 में 10,045 लोगों ने खरीदा। मारुति सुजुकी ब्रेजा की एक्स-शोरूम कीमत 8.29 लाख रुपये से शुरू होती है और इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 14.14 लाख रुपये है। ब्रेजा पेट्रोल की माइलेज 20.15 kmpl तक और ब्रेजा सीएनजी की माइलेज 25.51 km/kg तक की है।

Latest News