PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

पंजाब से बड़ी ख़बर, बठिंडा मिलिटरी स्टेशन में फायरिंग, चार की हुई मौत, आंतकी हमले को लेकर किस अधिकारी ने किया स्पष्ट, तलाशी अभियान जारी,

Punjab firing bathinda military station 4 killed Big Breaking News

PTB Big न्यूज़ पंजाब : पंजाब के बठिंडा मिलिटरी स्टेशन में फायरिंग हुई है। इस घटना में चार जवानों की मौत हो गई है। घटना सुबह 4 बजकर 35 मिनट की बताई जा रही है। फायरिंग की वजह का अभी पता लगाया जा रहा है। वहीं तलाशी अभियान भी जारी है। पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।

वहीं बठिंडा के एसएसपी (SSP) जीएस खुराना ने मीडिया को बताया कि ये कोई आतंकी हमला नहीं है। अंदर का ही कोई मामला है। हमारी टीम बाहर इंतजार कर रही है। अभी आर्मी ने हमें अंदर जाने की परमिशन नहीं दी है। घटना की सूचना मिलने के बाद क्विक रिएक्शन टीमों को अलर्ट किया गया है। इलाके को सील कर दिया गया है।

वहीं सेना की दक्षिण पश्चिमी कमान ने एक बयान में कहा कि इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और त्वरित प्रतिक्रिया दल तलाशी अभियान चला रहे हैं। पंजाब पुलिस के सूत्रों से पता चला है कि आर्मी कैंट बठिंडा जीओ मेस में शूट आउट हुआ है। आर्मी कैंट के सभी एंट्री गेट बंद कर दिए गए हैं।

पता चला है की करीब 2 दिन पहले एक इंसास राइफल सहित 28 कारतूस भी गायब हो गए थे। इस घटना के पीछे सेना के कुछ जवानों का हाथ हो सकता है। सेना ने फिलहाल स्थानीय पुलिस को कैंट इलाके में घुसने की इजाजत नहीं दी है। इस घटना के बाद जहां पुरे आर्मी कैम्प में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं पुलिस के सीनियर अधिकारी भी इस मामले में कुछ साफ नहीं बता पा रहे हैं।

Latest News