PTB Big Political न्यूज़ जालंधर : जालंधर लोकसभा उप चुनाव को लेकर पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री व् प्रदेश कांग्रेस के सीनियर उप प्रधान अवतार हैनरी बड़े ही सक्रिय दिखाई दे रहे हैं। गत दिवस करतारपुर के पूर्व विधायक चौधरी सुरिंदर सिंह ने कांग्रेस को छोड़ कर आम आदमी ज्वाइन कर ली थी पर कांग्रेस के इस दिग्गज नेता द्वारा चौधरी सुरिंदर सिंह को दोबारा कांग्रेस में शामिल करवाने में एहम भूमिका निभाई गई।
आज नार्थ हल्के में भाजपा को उस समय बड़ा झटका लगा। जब पंजाब भाजपा के ओबीसी मोर्चा का उप प्रधान अपने सैंकड़ो साथियों सहित हैनरी की अगुवाई में कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस में शामिल हुए प्रताप सिंह ने कहा की भाजपा सरकार में भारत के सविंधान को दरकिनार कर दिया है। उन्होंने कहा भाजपा ने पहले युवाओं से रोजगार छीनने का काम किया और देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ किसानों की जमीन पर यह हमला किया है।
इनकी गलत नीतियों से आज देश में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है, जिससे आज पंजाब की जनता इन्हे मुँह नहीं लगाएगी। हैनरी ने कांग्रेस में शामिल हुए सभी नेतागणों का हार्दिक स्वागत किया और कहा की कांग्रेस पार्टी एक सेकुलर पार्टी है। इस पार्टी में किसी भी धर्म और जात-पात का भेदभाव नहीं किया जाता। उन्होंने कहा की प्रताप सिंह एक सूझवान नेता है।
उन्होंने प्रताप सिंह को यह यकीन दिलाया की कांग्रेस पार्टी में उन्हें और उनके साथियों को पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। अंत: हैनरी ने कहा की जालंधर लोकसभा चुनाव को लेकर जनता में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और मुझे पूरा यकीन हैं की जालंधर की जनता इस बार भी चौधरी परिवार पर अपना विश्वास जताएगी। इस मौके पर भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए नशविंदर सिंह, सतपाल सिंह, मनमोहन सिंह, दविंदर सिंह, कुलविंदर सिंह, जसवंत सिंह, सुखविंदर सिंह, निर्मल सिंह,
जसपाल सिंह, बलदेव सिंह, लखबीर सिंह, बलबीर सिंह, कर्नेल सिंह, जरनैल सिंह, दिलप्रीत सिंह, करणदीप सिंह पियारा सिंह, प्रीतम सिंह, जसपाल सिंह। इनके साथ पूर्व पार्षद राजविंदर सिंह राजा, पूर्व पार्षद पति परमजीत सिंह पम्मा, मास्टर अशोक बहल, अश्वनी गुप्ता, सुमित बेरी, राकेश कुमार सरोहा, आत्मा राम, सुरिंदर शिंदा, हैप्पी सागर, प्रदीप कुमार, बावा वर्मा, अमरजीत सिंह, डॉ. पीके भारद्वाज, गगन दीप सिंह, गियान मसीह, पोईण्द्र दत्ता, विक्रम कौशल, एम पी सिंह आदि भी मौजूद रहे।








































