PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

लांच हुआ सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, प्राइस के साथ पढ़ें इस अनोखे स्कूटर की सारी डिटेल,

auto car bikes 450x electric scooter base variant launched india 98079 rupees see features range

PTB News Auto / Car-Bikes : Ather 450X एनर्जी ने इंडियन मार्केट में अपना सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश कर दिया है, जो कि ऐथर 450एक्स का बेस वेरिएंट है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर एक लाख से सस्ता है और इसके जरिये कंपनी ओला एस1 और ओला एस1 एयर ग्राहकों को आकर्षित करना चाहती है। Ather 450X सीरीज स्कूटर की एक्स शोरूम कीमत 98,183 रुपये से लेकर 1.28 लाख रुपये तक जाती है। हालांकि, ऐथर 450एक्स के बेस वेरिएंट में काफी सारे फीचर्स नहीं मिलते हैं, जो कि टॉप वेरिएंट में मिलते हैं। चलिए, आपको ऐथर 450एक्स के बेस वेरिएंट की कीमत और खासियत बताते हैं।

ऐथर एनर्जी ने 450X इलेक्ट्रिक स्कूटर के बेस मॉडल को 98,079 रुपये (एक्स शोरूम) में लॉन्च किया गया है। इस मॉडल लाइनअप के साथ ProPack भी ऑफर किया गया है और जो लोग इसे अपने ऐथर स्कूटर में लगवाना चाहते हैं, उन्हें 30,000 रुपये एक्स्ट्रा देने होंगे। इस पैकेज में फास्ट चार्जिंग समेत कई खूबियां दी गई हैं। अब बात करें ऐथर 450एक्स के बेस वेरिएंट की खूबियों की तो इसमें काफी कुछ नहीं है और इनमें जीपीएस नैविगेशन, राइड मोड्स, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, लाइव ट्रैकिंग, हिल होल्ड असिस्ट और पार्क असिस्ट जैसी खूबियां हैं। इसमें ओवर द एयर (OTA) अपडेट्स भी नहीं मिलते हैं।

ऐथर 450एक्स के बेस वेरिएंट में 7 इंच की टचस्क्रीन तो मिलती है, लेकिन इसमें बेसिक ग्रेस्केल इंटरफेस दिया गया है। टॉप वेरिएंट में मल्टी कलर डिस्प्ले मिलता है। ऐथर के इस सस्ते स्कूटर में सिंगल राइड मोड मिलता है। बाद बाकी इसमें 3.7kWh का बैटरी पैक मिलता है, जिसकी सिंगल चार्ज पर रेंज 146km की है। यह इलेक्ट्रिस स्कूटर 6.4kW का पिक पावर जेनरेट करता है और टॉर्क 26Nm है। 90kmph की टॉप स्पीड वाले इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को फुल चार्ज होने में 15 घंटे से ज्यादा समय लगता है। इसलिए कंपनी इसमें प्रोपैक ऑफर कर रही है, जिसमें फास्ट चार्जिंग की सुविधा मिलेगी।

Latest News