PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

जालंधर नगर निगम का बड़ा एक्शन, प्लाजा होटल की अवैध मार्केट को किया सील, इस होटल के खिलाफ इतनी शिकायतें फिर भी किया जा रहा है अनदेखा,

jalandhar Big news illegal market seal plaza hotel atp pooja manns big action Then why is Hotel Meriton being ignored

पीटीबी न्यूज़ जालंधर : जालंधर नगर निगम के अधिकारी एक बार फिर से एक्शन मुड़ में हैं। आज ऐसा ही एक एक्शन निगम अधिकारीयों द्वारा करते हुए प्लाजा होटल को तोड़ कर बनाई जा रही मार्केट और दुकानों को निगम की टीम ने सील कर दिया। इस अवैध रूप से बने इस मार्कीट का मीडिया कर्मियों ने लगातार पर्दाफाश किया था, जिसके बाद इसे आज निगम अधिकारीयों ने सील कर दिया।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नगर निगम के कमिश्नर अभिजीत कपलीश के आदेश पर एटीपी पूजा मान और उनकी टीम ने प्लाजा होटल की अवैध मार्कीट सील कर दी। अवैध रूप से बनाई जा रही इस मार्कीट को लेकर पहले भी मीडिया कर्मियों ने प्रकाशित किया था, जिसके बाद संज्ञान लेते हुए निगम कमिश्नर ने मार्कीट को सील करने का आदेश दिया था। आदेश के करीब तीन महीने बाद प्लाज होटल की मार्केट सील कर दी गई।

वहीं एटीपी पूजा मान ने मीडिया को बताया कि कमिश्नर अभिजीत कपलीश के आदेश पर यह कार्ऱवाई की गई है। उन्होंने कहा कि ऐसे ही अवैध रूप से बन रही कई और इमारतों को भी जल्द सील किया जाएगा। कमिश्नर ने इसके लिए आदेश दे दिया है। ATP पूजा मान के मुताबिक अवैध रूप से बनी इमारतों पर कार्रवाई जारी रहेगी। आपको बता दें की नगर निगम के कमिश्नर कब होटल मेरिटोन की और रुख करेंगे जिसके प्रबंधकों ने होटल निगम अनुसार बनाने की बजाए अपने तरिके से इसका निर्माण किया।

हैरानी की बात तो यह है की बीते दिनों इस होटल के खिलाफ मिल रही लगातार शिकायतों के बाद खाना पूर्ति करते हुए निगम अधिकारी द्वारा सिर्फ इसकी पैमाइश की गई और आज तक इस पैमाइश के नतीजों का कुछ आता पता नहीं हैं। सबसे बड़ी हैरानी की बात तो यह है होटल बनने के कई महीनों के बाद भी होटल को आज तक निगम कंप्लीशन सर्टिफिकेट नहीं दे पाई है, इसका सीधा कारन यह है की होटल में बहुत से खामियां हैं, जिसकी वजह से होटल प्रबंधन को निगम कंप्लीशन सर्टिफिकेट नहीं दे रहा है।

खेर बेशर्मी की भी हद होती है, निगम अधिकारी अवैध रूप से बन रही इमारतों को सील करने का ढिंढोरा तो पीटते हैं, लेकिन करवाई चंद लोगों के खिलाफ ही की जाती है, जबकि निगम के अधिकारी हो सकता है की कुछ सफेदपोश नेताओं के नीचे दबे हों, लेकिन मीडिया अपनी भूमिका को पूरी ईमानदारी से लोगों के सामने शहर में हो रहे अवैध निर्माणों के खुलासे कर उजागर करता रहेगा।

Latest News