PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

जालंधर में ईद मनाने पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, आप उम्मीदवार सुशील रिंकू और विधायकों के साथ मांगी रंगला पंजाब की दुआ,

punjab cm bhagwant maan eid gulab devi mosque jalandhar loksabha bypoll byelection 2023 Punjab Sushil Rinku Bhagwant Maan Nasir Salmani

पीटीबी न्यूज़ धार्मिक : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज ईद के अवसर पर जालंधर के गुलाब देवी रोड स्थित ईदगाह पहुंचे। जहां उन्होंने मुस्लिम भाईचारे के साथ ईद का त्योहार मनाया और सभी मुस्लिम भाइयों को ईद की मुबारकबाद दी।

इस दौरान सुशील रिंकू, ईदगाह प्रधान नासिर सलमानी, ईदगाह मस्जिद प्रधान नईम खान, पूर्व वक्फ बोर्ड मेंबर कलीम आजाद ने मुख्यमंत्री पंजाब का ईदगाह में पहुंचने पर जहां धन्यवाद किया वहीं सभी मुस्लिम भाईचारे ने मिलकर उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत करते हुए ईद की मुबारकबाद भी दी।

punjab cm bhagwant maan eid gulab devi mosque jalandhar loksabha bypoll byelection 2023 Punjab Sushil Rinku Bhagwant Maan Nasir Salmani

साथ ही सभी मुस्लिम भाईचारे ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री को ईद पर अल्लाह का स्मृति चिह्न देकर सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री ने ईद के अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों को गले लगाकर बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि खुदा सभी को अपनी बेशुमार रहमतें और खुशियां बख्शीश करे।

punjab cm bhagwant maan eid gulab devi mosque jalandhar loksabha bypoll byelection 2023 Punjab Sushil Rinku Bhagwant Maan Nasir Salmani

उन्होंने कहा कि ईद के अवसर पर उन्होंने पंजाब के साथ-साथ विश्वभर में शांति की दुआ की है। खुदा से दुआ की है कि वह उन्हें बल बख्शे कि वह लोगों की सेवा कर सकें और पंजाब को फिर से रंगला बना सकें। इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय ने मुख्यमंत्री के साथ आए आप पार्टी के लोकसभा उपचुनाव के उम्मीदवार सुशील रिंकू और विधायकों का भी सम्मान किया।

Latest News