PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

जालंधर में चुनाव प्रचार के दौरान हुई अकाली नेता की दर्दनाक मौत, 6 बार रहे थे पार्षद,

jalandhar loksabha byelection shiromani akali dal jathedar harbhajan singh daang ludhiana died Big Sad News

PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान शिरोमणि अकाली दल के नेता जत्थेदार हरभजन सिंह डंग का निधन हो गया। जत्थेदार डांग शिरोमणि अकाली दल लुधियाना के प्रधान होने के साथ-साथ पार्षद भी थे। लगातार 6 बार पार्षद रह चुके। इसके साथ नगर निगम हाउस में नेता प्रतिपक्ष भी रहे हैं।

जत्थेदार हरभजन सिंह की शिरोमणि अकाली दल ने जालंधर लोकसभा उपचुनाव में ड्यूटी लगा रखी थी। उन्हें लुधियाना के साथ लगते फिल्लौर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के प्रचार के लिए लगा रखा था। प्रचार के दौरान ही अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तुरंत लुधियाना पहुंचाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर किया।

अकाली नेता का निधन हार्ट अटैक आने से बताया जा रहा है। अकाली नेता सुरिंदर सिंह बंटी चौहान ने बताया कि हरभजन सिंह पार्टी के कर्मठ नेता था और अपने क्षेत्र के लोगों में उनकी अच्छी खासी पैठ थी। यही कारण था कि वह लगातार 6 बार पार्षद चुने गए। उन्होंने कहा कि जत्थेदार हरभजन डंग का अंतिम संस्कार आज दोपहर 3 बजे मॉडल टाउन लुधियाना के श्मशान घाट पर होगा।

Latest News