PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

सांसद सुशील रिंकू के फैन द्वारा डाली गई एक पोस्ट से विरोधियों के पैरों तले खिसकी जमीन, चर्चाओं का बाजार हुआ गर्म,

Due to a post posted by a fan of MP Sushil Rinku the ground slipped under the feet of the opponents Punjab Jalandhar

PTB Big Political News (Inside Story)

PTB Big Political न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : बीते दिनों सुशील रिंकू के सांसद बनते ही जहां उनके चाहने वालों में खुशी की लहर है। वहीं विरोधी लगातार नए-नए पड़यंत्र रचने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला बीते कुछ घंटों में उस समय सामने आया। जब पता चला कि सुशील रिंकू के सांसद बनते ही विरोधियों द्वारा एक फेक पेज बना लिया गया है, जिसमें कुछ घंटों पहले एक पोस्ट डाली गई, जिसमें लिखा गया कि आम आदमी पार्टी जल्दी ही सुशील रिंकू को पंजाब का उप-मुख्यमंत्री बना सकती है।

आखिर 50 लाख में किसने किसको खरीदा, विरोधियों के कौन-कौन से नेताओं ने दिया आप का साथ?

जिसमें लिखा गया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री व आप सुप्रीमों अरविंद केजरीवाल द्वारा दलित चेहरे के रूप में उप-मुख्यमंत्री सुशील रिंकू सबसे आगे हैं और उसके बाद मुबारकबाद भी दी गई है, लेकिन इस मैसेज के कुछ घंटों के भीतर ही इस मैसेज के ऊपर विरोधियों द्वारा {क्रॉस} लगाकर लगातार पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल की जा रही है, जिसके बाद सुशील रिंकू के समर्थकों ने एक मैसेज ऑडियो मैसेज वायरल किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि जिस पेज में यह मैसेज डाला गया है वह फेक है और कोई भी इस मैसेज को वायरल ना करें, क्योंकि वह एक सुशील रिंकू के नाम का फेक पेज बनाया गया है।

Due to a post posted by a fan of MP Sushil Rinku the ground slipped under the feet of the opponents Punjab Jalandhar

आखिर 50 लाख में किसने किसको खरीदा, विरोधियों के कौन-कौन से नेताओं ने दिया आप का साथ?

वहीं पता चला है कि विरोधी इस मैसेज के वायरल होने के बाद ही हरकत में आए और लगातार इस मैसेज का स्क्रीनशॉट लेकर विरोध जताते हुए इस पोस्ट के ऊपर क्रॉस के निशान लगाकर लगातार सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म पर वायरल कर रहे हैं। वहीं सुशील रिंकू के सांसद बनते ही उनके चाहने वालों में खुशी की लहर है और जैसे ही यह मैसेज डाला कि उनको उप-मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है उस पोस्ट के नीचे बधाइयां देने वालों कि झड़ी लग गई और चाहने वालों में खुशी की लहर देखने को मिली।

आखिर 50 लाख में किसने किसको खरीदा, विरोधियों के कौन-कौन से नेताओं ने दिया आप का साथ?

आपको यह भी बता दें कि सुशील रिंकू को सभी लोग पसंद करते हैं जिसका नतीजा यह है कि 58,000 से ज्यादा वोटों के साथ उन्होंने प्रचंड बहुमत हासिल कर एक बड़ी जीत दर्ज करवाई है, जिसकी खुशी आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो से लेकर अन्य सीनियर नेताओं में भी देखने को मिल रही है। अब देखना यह होगा कि आने वाले समय में इस पोस्ट का क्या नतीजा निकलकर सामने आता है। फिलहाल विरोधियों में इस पोस्ट के चर्चे लगातार जारी हैं और हर तरफ सुशील रिंकू के सांसद बनते ही समर्थकों में ख़ुशी की लहर।

Latest News