PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

दसवीं और बारवीं में शानदार अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को सेंट सोल्जर ने आवर प्राइड से किया सन्मानित,

Our Pride awards to topper of 10th and 12 by St Soldier

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सेंट सल्जर के परिणाम रहे शानदार:अनिल चोपड़ा

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स द्वारा सी.बी.एस.ई बोर्ड नई दिल्ली के दसवीं और बारहवीं कक्षा के परिणामों में शानदार अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को सन्मानित करने के लिए “आवर प्राइड” सन्मान समरोह का आयोजन किया गया। ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा और वाईस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित हुए जिनका स्वागत मैनेजिंग डायरेक्टर करनल आर.के खन्ना, मैनेजिंग डायरेक्टर प्रो.मनहर अरोड़ा द्वारा किया गया ।

प्रोग्राम की शुरुयात ज्योति प्रज्वलित करते हुए की गई। श्री चोपड़ा और श्रीमती चोपड़ा द्वारा दसवीं और बाहरवीं कक्षा की परीक्षा में मेडिकल, नॉन-मेडिकल, कॉमर्स, आर्ट्स में टॉप करने वाले छात्रों को सन्मानित किया गया। श्री चोपड़ा ने गर्व महसूस करते हुए बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सेंट सोल्जर के परिणाम शत-प्रतिशत रहे और इन छात्रों पर सेंट सोल्जर को गर्व है।

वाईस चेयरपर्सन श्रीमती चोपड़ा ने 156 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक और 300 से अधिक छात्रों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये हैं। श्रीमती चोपड़ा ने कहा कि इन टॉपर्ज़ छात्रों को सेंट सोल्जर में अगली पढाई पूरी करने के लिए मास्टर राजकंवर चोपड़ा छात्रवृत्ति और सुविधाऐं प्रदान की जाऐंगी। छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अभिभावकों और स्कूल मैनेजमेंट को दिया।

श्री चोपड़ा और श्रीमती चोपड़ा ने सभी छात्रों, उनके अभिभावकों, सभी प्रिंसिपल और स्टाफ मेंबर्ज़ को बधाई देते हुए कहा कि सेंट सोल्जर को अपने छात्रों पर गर्व है और वह छात्रों की मदद के लिए हमेशा उनके साथ है। इस अवसर, लॉ कॉलेज डायरेक्टर डॉ.एस.सी, को-एड कॉलेज डायरेक्टर डॉ.वीणा दादा, कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन डायरेक्टर डॉ.अलका गुप्ता और सभी स्कूलों के प्रिंसिपल्स उपस्थित रहे।

Latest News