PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

इनोसेंट हार्ट्स के इनोकिड्स के नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए ‘रिफ्रेशिंग समर’ व मैंगो डेलीकेसीज’ गतिविधियों का आयोजन,

INNOKIDS of Innocent Hearts organizes 'Refreshing Summer' and 'Mango Delicacy' activities for the little ones

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : इनोसेंट हार्ट्स के पाँचों स्कूलों (ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, नूरपुर रोड, कैंट जंडियाला रोड व कपूरथला रोड) के इनोकिड्स में कक्षा डिस्कवरर्स, स्कॉलर्स, लर्नर्स व एक्सप्लोरर्स के लिए विशेष तौर पर समर पर आधारित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कक्षा डिस्कवरर्स व स्कॉलर्स के लिए ‘रिफ्रेशिंग समर’ तथा कक्षा लर्नर्स व एक्सप्लोरर्स से ‘मैंगो डेलीकेसीज एक्टिविटीज़ करवाई गईं,

जिसमें बच्चों को बढ़ती हुई गर्मी में फलों और उनके जूस के सेवन के बारे में बताया गया तथा स्वादिष्ट फल आम तथा आम से बनने वाले विभिन्न व्यंजनों की भी जानकारी दी गई। उन्हें नींबू पानी बनाना भी सिखाया गया। कक्षाओं में अध्यापिकाओं ने बच्चों को बताया कि तरबूज़, लीची, अंगूर, संतरा सब गर्मियों में खाए जाने वाले फल हैं।

ये फल न केवल स्वास्थ्यवर्धक हैं बल्कि इन फलों के रस का सेवन हमें डिहाइड्रेशन से बचाता है तथा गर्मी में शरीर के तापमान को नियंत्रित रखने में भी मदद करता है। उन्होंने बताया कि आम एक ऐसा फल है, जो स्वास्थ्य एवं स्वाद की दृष्टि से सभी फलों से आगे हैं।

उन्होंने बच्चों को आमों की भिन्न-भिन्न किस्मों जैसे लंगड़ा, सफैदा, तोतापरी,चौसा, रत्नागिरी, सिंधुरी, दशहरी आदि की जानकारी दी। उन्हें यह भी बताया गया कि हम आम से स्मूदी,आइसक्रीम, मैंगो चीज़ केक व मैंगो शेक आदि अनेक स्वादिष्ट व्यंजन बना सकते हैं। उन्होंने बच्चों से कहा कि उन्हें गर्मी के मौसम में पानी का अधिक सेवन करना चाहिए।

Latest News