PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

आईवी वर्ल्ड स्कूल में साइबर सुरक्षा संबंधी जागरूकता के लिए कार्यशाला का आयोजन,

Ivy World School- Workshop on Cyber Security

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : आईवी वर्ल्ड स्कूल, जालंधर में छात्रों को अच्छी शिक्षा, सहयोगिक वातावरण,शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए विभिन्न गतिविधियॉं करवाई जाती हैं, इसके साथ साथ वर्तमान और भविष्य में आने वाली मुश्किलों और चुनौतियों से भी अवगत करवाकर उनसे बचने और सामना करने के योग्य भी बनाया जाता है।

इसी बात को ध्यान में रखते हुए विद्यालय में विद्यार्थियों और अविभावकों को साइबर क्राइम से सतर्क रहने व जानकारी देने के उद्देश्य से साइबर सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ डॉ रक्षित टंडन के द्वारा छात्रों व उनके माता पिता को साइबर क्राइम व इससे बचने के विभिन्न तरीके बताए गए।

उन्होंने बताया कि किस प्रकार हम आधुनिक यंत्रों व इंटरनेट का सावधानी पूर्वक प्रयोग करते हुए अपनी सभी प्रकार की जानकारी को सुरक्षित और गोपनीय रख सकते हैं। अविभावकों द्वारा पूछे गए सभी प्रश्नों व शंकाओं के निश्चित और ज्ञानवर्धक उत्तर दिए गए।

डॉ रक्षित टंडन जी ने सारी जानकारी देते हुए कहा कि भले ही आज का युग तकनीक का युग है परंतु यदि हम इस तकनीक का सही उपयोग नहीं करेंगे तो यह हमारे लिए नुक्सानदायक हो सकता है। श्रीमती एस.चौहान, प्रधानाचार्या आईवी वर्ल्ड स्कूल,जालंधर ने साइबर सुरक्षा से संबंधित यह उपयोगी जानकारी देने के लिए डॉ रक्षित टंडन जी को धन्यवाद दिया।

वासल एजुकेशनल सोसाइटी के प्रधान श्री के.के वासल जी, चेयरमैन श्री संजीव वासल जी, उपाध्यक्ष श्रीमती ईना वासल जी, सी. ई.ओ श्री राघव वासल जी तथा निर्देशिका श्रीमती अदिती वासल जी ने भी इस कार्यशाला में दी गई आवश्यक जानकारी की सराहना की और कहा भविष्य में भी इस प्रकार की कार्यशालाओं का आयोजन करवाया जाएगा जिससे छात्रों में जागरूकता बढ़े और वे जिम्मेदार नागरिक बन सकें।

Latest News