PTB News

Latest news
Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर...

मां चिंतपूर्णी के दरबार में माथा टेकने पहुंचे डीजीपी संजय कुंडू, लिया आशीर्वाद, भक्तों को लेकर कही बड़ी बात,

Himachal Pradesh DGP Sanjay Kundu pay obeisance at chintpurni temple una Himachal Pardesh PTB Big New Breaking

PTB Big न्यूज़ भरवाईं : हिमाचल पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू शुक्रवार को मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचे। मंदिर पुजारी संदीप कालिया ने उनसे विधिवत पूजा अर्चना करवाई। मां के दरबार में माथा टेकने के बाद मंदिर स्टाफ ने कुंडू को माता रानी की फोटो भेंट स्वरूप दी। पत्रकारों से बातचीत करते हुए कुंडू ने कहा कि श्रदालुओं को यहां बेहतर तरीके से माता रानी के दर्शन हो सकें इसे लेकर सिक्योरिटी प्लान तैयार किया गया है जिसे बहुत जल्द अमलीजामा पहनाया जाएगा।

मंदिर परिसर और मंदिर के बाहर बाजार में सीसीटीवी कैमरे जगह-जगह पर लगाए गए हैं जिससे चिंतपूर्णी क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी। कुंडू ने कहा कि चिंतपूर्णी क्षेत्र पंजाब बॉर्डर के साथ लगने के कारण कुछ असामाजिक तत्व यंहा आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देते हैं जिसको रोकने के लिए पुलिस को निर्देश दिए गए हैं और रात में भी गश्त करने के लिए कहा गया है।

चिंतपूर्णी जिला कांगड़ा में पड़ता है और कोई क्राइम वारदात होने पर यंहा देहरा पुलिस को आना पड़ता है इसलिए चिंतपूर्णी पुलिस को आदेश दिए गए हैं कि चिंतपूर्णी में कोई वारदात होती है और वो देहरा थाना के अंदर आती है तो क्राइम पर चिंतपूर्णी पुलिस देहरा पुलिस के आने से पहले एफआईआर भी दर्ज करे और छानबीन भी शुरू करे। देहरा पुलिस की एक पुलिस चौंकी चिंतपूर्णी में खोले जाने पर कहा की इसको लेकर सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा।

Latest News