PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

जालंधर के सूर्या एनक्लेव में हुई गुंडागर्दी के मामले में किसने मारा था शिवम के हाथ में दातर, किसको मिला रिमांड,

punjab jalandhar ashish killed shivams hand remanded for 4 days case of hooliganism in Surya Enclave of Jalandhar Punjab

PTB Exclusive न्यूज़ जालंधर : सूर्या एनक्लेव में मंगलवार रात कमल विहार के रहने वाले शिवम भोगल का हाथ काटने के मामले में मुख्यारोपी आशीष वासी हरदीप नगर को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आशीष को 4 दिन के रिमांड पर पुलिस के हवाले कर दिया है। दूसरी ओर केस में दूसरे आरोपी गौरव शील वासी एकता नगर को जल्द डिस्चार्ज कर रिमांड पर लिया जाएगा।

गौरव ने यह तो माना कि विवाद हुआ तो और सबसे पहले राहुल जीप से दातर निकाल कर लाया था। उसी से उन पर हमला किया गया। हाथापाई में दातर नीचे गिर गया था। आशीष ने माना कि दातर उसने उठा लिया और राहुल और शिवम पर अटैक कर दिया। इससे शिवम का हाथ कट गया था। गौरव भी जख्मी हुआ था। गौरव की स्टेटमेंट पर केस में क्रॉस केस दर्ज करते हुए आईपीसी की धारा 323, 324 व 341 लगाई है।

केस में शिकायतकर्ता राहुल को अरेस्ट कर लिया, मगर उसके खिलाफ दर्ज किया गया क्रॉस केस थाना स्तर पर जमानती था तो उसे बेल पर छोड़ दिया गया। पूछताछ में आशीष ने माना कि विवाद के दौरान वह आपा खो बैठा था। जैसे ही दातर नीचे गिरा तो उसने फिर नहीं देखा कि वार किसे और कहां लगा।

जब हाथ काट कर नीचे गिर गया तो पता चला। उधर, एसएचओ नवदीप सिंह ने कहा कि गौरव का पुलिस कस्टडी में ट्रीटमेंट चल रहा है। उसका रिमांड पर लिया जाएगा। बता दें कि मंगलवार रात सूर्या एनक्लेव में विवाद के दौरान कमल विहार के रहने वाले शिवम भोगल का काट कट गया था। उसे बुरी तरह से जख्मी किया गया था।

Latest News