PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर/फगवाड़ा : कुक ने दिया बड़ी वारदात को अंजाम, बिजनेसमैन सहित परिवार के 3 सदस्यों की हालत बिगड़ी, नगदी व गहने ले उड़ा आरोपी,

punjab kapurthala phagwara crime news cook mixed poison food businessman and family member serious cash and jewelry theft Big News

पीटीबी न्यूज़ जालंधर / फगवाड़ा : पंजाब के कपूरथला स्थित फगवाड़ा के न्यू लुक व बसंत खाना खजाना के मालिक अजीत सिंह वालिया ने कुछ दिन पहले खाना बनाने के लिए घर में कुक को रखा था। बुधवार रात कुक ने खाने में जहरीला पदार्थ मिला दिया। जिसे खाने के बाद बिजनेसमैन और परिवार के सदस्य बेहोश हो गए। जिसके बाद आरोपी कुक घर से सोना-चांदी के गहने व नगदी लेकर फरार हो गए।

हालत बिगड़ने पर सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बिजनेसमैन के बेहोशी की हालत में होने के चलते अभी ये पता नहीं चल सका है कि क्या-क्या सामान चोरी हुआ है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही फगवाड़ा पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है।

एसएचओ सिटी अमनदीप नाहर ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि अजीत सिंह वालिया सहित 3 सदस्य फगवाड़ा के निजी अस्पताल में भर्ती हैं। चारों लोग बेहोशी की हालत में हैं। अभी तक उनकी तरफ से कोई बयान नहीं दिया गया है। लेकिन, उनके घर पर सामान बिखरा हुआ पाया गया। अजीत सिंह वालिया के करीबी रिश्तेदार बल्लू वालिया ने बताया कि घर से गहने नगदी और कीमती सामान चोरी हुआ है।

असल में कितनी रकम और गहने चोरी हुए हैं, यह अजीत सिंह वालिया के होश में आने के बाद ही पता चलेगा। बल्लू वालिया ने बताया कि अजीत सिंह वालिया की पत्नी खतरे से बाहर हैं। उन्हें हल्का होश आना शुरू हो गया है।

Latest News