PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

बड़ी ख़बर, अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा को लेकर सरकार का बड़ा फैसला,

big decision regarding security amarnath yatra crpf deployed dog squad Big News

पीटीबी न्यूज़ धार्मिक / नई दिल्ली : अमरनाथ यात्रा से पहले केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने उधमपुर जिले के विभिन्न स्थानों पर अपने विशेष डॉग स्क्वॉड को तैनात किया है। अमरनाथ यात्रा 1 जुलाई को पहलगाम में नुनवान और मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के बालटाल के दो पारंपरिक मार्गों से शुरू होगी। सीआरपीएफ में 137 बटालियन के कमांडेंट रमेश कुमार ने कहा कि तीर्थयात्रियों के लिए डरने की कोई बात नहीं है।

जम्मू-कश्मीर प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को केंद्र शासित प्रदेश में आगामी अमरनाथ यात्रा के लिए तैयारियों और सुरक्षा का जायजा लिया। दक्षिण कश्मीर में 3,880 मीटर ऊंचे गुफा मंदिर की 62 दिवसीय तीर्थ यात्रा एक जुलाई से शुरू होकर 31 अगस्त तक चलने वाली है। जम्मू के उपायुक्त अवनी लवासा ने विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ यात्री निवास, जम्मू रेलवे स्टेशन, वैष्णवी धाम, सरस्वती धाम और पंचायत भवन का दौरा किया।

लवासा ने पंजीकरण काउंटरों, आवास केंद्रों और यात्री निवास में आवास, सुरक्षा, वाई-फाई की स्थापना, बिजली और पानी की आपूर्ति, साफ-सफाई और स्वच्छता और चिकित्सा सुविधाओं सहित अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि उपायुक्त ने रेलवे स्टेशन परिसर के भीतर पर्यटक स्वागत केंद्र भवन में स्थापित होने वाले आरएफआईडी केंद्र का भी निरीक्षण किया। बता दें, पिछले साल 3.45 लाख लोगों ने पवित्र गुफा का दर्शन किया था और इस साल यह आंकड़ा 5 लाख तक जा सकता है।

Latest News