PTB न्यूज़ जालंधर : घुटने चूल्हे बदलने और रीड की हड्डी के रोगों के विशेषज्ञ ऑर्थोनोवा हॉस्पिटल जालंधर के डॉ. हरप्रीत सिंह 17 जून से लेकर 22 जून तक अमेरिका मे क्लिनिकल विजिट के लिए गए हुए थे आज स्वदेश लौट आए.
इस अवधि के दौरान डॉ हरप्रीत सिंह ने वहां जटिल घुटने बदलने और एंडोस्कोपी स्पाइन सर्जरी के ऑपरेशन में भाग लिया और अमेरिका के विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ चिकित्सा क्षेत्र का अपना तजुर्बा सांझा किया .
अमेरिका के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने डॉ. हरप्रीत सिंह के काम और चिकित्सा क्षेत्र के उनके तजुर्बे की की भरपूर प्रशंसा की. वहां के सर्जन उनकी कार्यशैली और ऑपरेशन करने की समयावधि, इतने कम इंफेक्शन रेट को देखकर, विशेषज्ञ प्रभावित दिखे. डॉ. हरप्रीत सिंह 60 हजार के लगभग ऑपरेशन कर चुके हैं जो कि अपने आप में ही एक कीर्तिमान है.








































