PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर में लूट की नियत से आए लुटेरों ने किया करियाना दुकानदार का चाकू मारकर कत्ल, घटना CCTV में हुई कैद,

punjab jalandhar grocery trader stabbed death basti gujan main bazaar jalandhar Big Crime News PTB Big Breaking News

PTB Crime न्यूज़ जालंधर : जालंधर के बस्ती गुजां मेन बाजार में सोमवार सुबह एक करियाना कारोबारी की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। दुकानदार की हत्या लूट की नीयत से किए जाने की चर्चा है। हालांकि आरोपी दुकान से क्या सामान ले गए, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक करियाना कारोबारी परमजीत अरोड़ा उर्फ बिल्ला का बस्ती गुजां मेन बाजार में बिल्ला करियाना स्टोर है। बिल्ला रोज सुबह 6 बजे दुकान खोल देता है। सोमवार सुबह लगभग 6:30 बजे वह दुकान पर मौजूद था, तभी मोटरसाइकिल सवार तीन युवक वहां पहुंचे और उस पर चाकूओं से ताबड़तोड़ वार कर दिए,

जिससे बिल्ला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। चर्चा है कि वारदात लूट के कारण हुई है। जानकारी के मुताबिक हमलावर युवक नशेड़ी थे पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है, जिसमें तीन युवक मोटरसाइकिल पर दिख रहे हैं लेकिन चेहरे साफ नजर नहीं आ रहे।

Latest News