PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े, बंदूक के बल पर कारोबारी से की लूट, CCTV कैमरे में कैद हुई वारदात,

Big Crime News Bike riding miscreants looted businessman in Pragati Maidan tunnel

PTB Crime न्यूज़ दिल्ली : इंडिया गेट को रिंग रोड़ से जोड़ने वाली प्रगति मैदान टनल में लूट की वारदात सामने आई है। बदमाशों ने हथियारों के बल पर डिलेवरी एजेंट से दो लाख रुपये लूट लिए। वह कैश लेकर कैब से गुरुग्राम जा रहे थे। नई दिल्ली जिले की तिलक मार्ग थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश तेज कर दी है। इस घटना का सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी सामने आया है।

नई दिल्ली जिला पुलिस उपायुक्त प्रवण तायल ने बताया कि पटेल सजन कुमार चांदनी चौक स्थित ओमिया एंटरप्राइजेज में बतौर डिलेवरी एजेंट नौकरी करता है। वह शनिवार शाम को अपने दोस्त जिगर पटेल के साथ दो लाख रुपये लेकर गुरुग्राम देने जा रहा था।

जब वह रिंग रोड से प्रगति मैदान टनल में घुसकर कुछ दूर चले तो दो बाइकों पर आए चार बदमाशों ने हथियारों के बल पर कैब जबरदस्ती रोक ली। इसके बाद बदमाश नकदी से भरा बैग लूटकर ले गए। तिलक मार्ग थाना पुलिस ने पटेल सजन कुमार की शिकायत पर मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। रविवार शाम तक बदमाशों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा था।

Latest News