PTB News

Latest news
Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस... CT Institute झगड़ा, छात्रों के दो गुटों के बीच, हॉस्टल में तोड़फोड़, कैंपस की सुरक्षा के लिए तैनात कि... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी की छात्रा ऊर्वी राठौर को मिला 'यूथ क्लाइमेट लीडर अवॉर्ड' राष्ट्रीय स्तर पर शानद... रायत बाहर प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में "ड्रग्स का बढ़ता प्रकोप: महिलाओं पर पड़ता बोझ" विषय पर राष्ट्रीय... ਪੰਜਾਬੀ ਫਿਲਮ “ਬੋਲ ਭਾਵੇਂ ਨਾ ਬੋਲ” ਦੀ ਸਟਾਰ ਕਾਸਟ ਨੇ ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੀਤੀ ਸ਼ਿਰਕਤ, ਪੰਜਾਬ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਕਾਲਜ ਟੀਚਰਜ਼ ਯੂਨੀਅਨ ਵੱਲੋਂ ਡੀਏਵੀ ਕਾਲਜ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਦੀ ਕੁੰਭ ਕਰਨੀ ਨੀਂਦ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਕ... बैंक से पैसा निकालने वाले करोड़ों ग्राहकों को दिया देश के सबसे बड़े बैंक ने बड़ा झटका

Himachal Pardesh में भारी बारिश की वजह से हर जगह-जगह भूस्खलन, रात से फंसे हैं हजारों लोग,

thousands-of-people-stranded-since-night-due-to-landslide-of-kalka-shimla-fourlane-nh-know-till-when-it-will

PTB Big न्यूज़ शिमला / सोलन : भारी बारिश से जगह-जगह भूस्खलन की वजह से कालका-शिमला फोरलेन बाधित है। फोरलेन बंद होने से हजारों लोग फंसे हुए हैं। दूध-ब्रेड की सोलन, शिमला समेत अन्य क्षेत्रों के लिए जाने वाली सभी गाडियां भी परवाणू से वापस चली गईं। हजारों लोग कालका-शिमला हाईवे खुलने का इंतजार कर रहे हैं।

सोमवार रात करीब 8:00 बजे से सैलानी व अन्य लोग फोरलेन बंद होने से यहां फंसे हुए हैं। कालका-शिमला फोरलेन चक्की मोड़, कोटी और सनवारा में बंद पड़ा है। चक्की मोड़ में फोरलेन की दो लेन पूरी तरह ढह गई हैं। जबकि बाकि दो लेन को खोलने का कार्य जारी है। एसपी सोलन गौरव सिंह के अनुसार एक घंटे में छोटे वाहनों के लिए सिंगल लेन चालू कर दी जाएगी।

हाईवे बंद होने से प्रदेश के प्रवेश द्वार परवाणू में देर रात से लोग खड़े हैं। शिमला के कुफरी घूमने आए जयपुर के राम नारायन सैणी ने बताया कि लौटते समय वह सोमवार रात 8:30 से चक्की मोड़ के पास फंसे हुए हैं। अब सड़क बहाली के इंतजार के अलावा और कोई चारा नहीं है। हाईवे पर कई यात्रियों को पूरी रात बसों, ट्रकों व अन्य गाड़ियों में काटनी पड़ी। फोरलेन को पूरी तरह बहाल होने में अभी समय लग सकता है।

Latest News