PTB News

Latest news
पंजाब : 450 करोड़ की पकड़ी ड्रग्स, 64 किलो हेरोइन के साथ 2 तस्कर किये गिरफ्तार, DGP गौरव यादव, डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों सहित साइकिलोथान में लिया हिस्सा, जिला वासियों से की नशे के खिलाफ एकजुट ... कैबिनेट ने दी 1000 पुलिस कॉस्टेबल भर्ती को मंजूरी, देश की सबसे बड़ी कंपनी TCS के कर्मचार‍ियों पर लगे गंभीर इल्जाम, दर्ज हुई 9 FIR, जाने पूरा मामला, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की छात्रा ने GNDU में पहला स्थान हासिल किया, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿੱਚ ਅੰਬੇਡਕਰ ਜੈਯੰਤੀ ਮੌਕੇ ਵਿਸ਼ੇਸ ਲੈਕਚਰ, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की छात्रा सिमरनप्रीत कौर ने ASMITA अंडर-13 नेशनल फुटबॉल लीग सेमी... पंजाब में स्कूल टीचर पर फेंका एड्सग्रस्त भांजे ने तेजाब, चेहरा झुलसा, 2 बच्चे भी आए चपेट में, जालंधर के Swami Sant Dass Public School में छात्रों में हुई खूनी झड़प, तेजधार हथियारों से किया हमला,... NSA हटने के बावजूद! हाईकोर्ट ने दिया जेल में बंद सांसद अमृतपाल को लेकर बड़ा आदेश

पंजाब, इस जिले में प्रशासन ने अवैध माइनिंग के खिलाफ की बड़ी कारवाई,

nawanshahar-bist-doaba-canal-illegal-mining-police-administration-alleged-collision-big-breaking-news

PTB Big न्यूज़ नवांशहर : पंजाब इस समय बाढ़ की आपदा झेल रहा है। वहीं दूसरी तरफ माइनिंग माफिया जिला नवांशहर में सरगर्म है। कांग्रेस पार्टी के जिला प्रधान अजय मंगूपुर ने कहा कि भारी बारिश के कारण नवांशहर की तहसील बलाचौर में सभी खड्‌ड और बिस्त दोआब नहर रेत से भर गई है, जिसके कारण बिस्त दोआब नहर का पानी बंद करना पड़ गया। कई जगह से नहर में दरार भी आ गईं।

एक तरफ लोग अपनी जान माल की सुरक्षा के लिए जूझ रहे हैं, वहीं रेत माफिया दिन रात डिसिल्टिंग के नाम पर माइनिंग करने में लगा है। अजय मंगूपुर ने कहा कि माना कि बाढ़ के कारण खड्‌ड और बिस्त दोआब नहर में रेत ज्यादा आ गई है, जिसकी डिसिल्टिंग भी जरूरी है, परंतु इसे सरकारी रेट पर बेचना भी जरूरी है। माइनिंग विभाग, पुलिस प्रशासन और प्रशासन की मिलीभगत से नाजायज माइनिंग हो रही है।

उन्होंने कहा कि 3 दिन पहले हलका बलाचौर के कांग्रेस पार्टी के वर्करों को साथ लेकर नजायज माइनिंग के विरोध में शाम को काठगढ़ मोड़ पर धावा बोला गया था। इसमें भारी संख्या में कांग्रेसी वर्कर शामिल भी हुए। इस दौरान देखने में आया कि नवांशहर के बाहर लगभग 200 टिप्पर नाजायज माइनिंग करने में लगे हुए थे। इसके बाद प्रशासन जागा और 4 टिप्पर पकड़े।

अजय मंगूपुर ने कहा कि मैं पूछना चाहता हूं कि पिछले 3 दिन से पहले 500 से 700 टिप्पर नाजायज माइनिंग के भरे गए, उसकी आमदनी किसकी जेब में गई है। अब जब माइनिंग विभाग के सचिव कृष्ण कुमार मौके पर पहुंचे और उन्होंने डिसिल्टिंग करके एक जगह रेत इकट्‌ठा करने की बात कही तो प्रशासन जागा और जांच बिठा दी। 13 हजार से लेकर 16 हजार में टिप्पर बेचे जा रहे हैं।

Latest News

Latest News